• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

आषाढ़ी एकादशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा

Tez Samachar by Tez Samachar
July 23, 2018
in खानदेश समाचार, जलगाँव
0
आषाढ़ी एकादशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा

जामनेर (तेज समाचार डेस्क). सोमवार को आषाढी एकादशी के उपलक्ष्य मे तहसील क्षेत्र मे विट्ठल-रुक्मिणी के सभी मंदिरों में दर्शन व पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की तांता लगा रहा, जहां लोगों ने महाराष्ट्र के आराध्य भगवान पांडुरंग के दर्शन किए.

पंढरपुर के बाद प्रति पंढरपुर के नाम से ख्याति प्राप्त शेंदुर्नी के त्रिविक्रम महाराज के मंदिर में श्री विठ्ठल भगवान की भोर प्रभात काकडा आरती और महापूजा की गयी. जिसके लिए उत्तर महाराष्ट्र समेत मराठवाडा और विदर्भ से हजारों की संख्या मे वारकरी सांप्रदाय तथा अन्य श्रद्धालुओं ने हाजरी लगायी. स्थानीय प्रशासन ने जनता की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंधन किए थे. वहीं जामनेर शहर मे भी सरकारी अवकाश के चलते भगवान श्री विठ्ठल के प्रति आस्था व्यक्त करने सीबीएसइ पैटर्न की लार्ड गणेशा इंग्लिश स्कूल की ओर से हर साल की तरह भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. सुपारी बाग से आरंभ इस रैली मे तहसीलदार नामदेव टीलेकर के हाथों श्री विठ्ठल की पूजा अर्चना की गयी.

शोभायात्रा मे स्कूल के नन्हे छात्रों ने सजे हुए ट्रैक्टर मंच पर भगवान विठ्ठल रुक्मिणी की सजीव झांकी को पेश किया, जिसने सभी का मन मोह लिया. निगम चौक से होते हुए यात्रा को शहर की पुरानी गलियों से संचालित किया गया. दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बन चुका था. दिनभर बारिश की मौजूदगी भी बनी रही. इस समारोह मे स्कूल प्रबंधन के चंद्रकांत बावीस्कर, महेंद्र बावीस्कर, दीपक पाटिल, अभय बोहरा, पिंटू कोठारी, मुन्ना बंब, हेमंत ललवाणी, प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह समेत संस्था के सभी अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Tags: आषाढ़ी एकादशीविट्ठल रुक्मिणीशोभा यात्रा
Previous Post

काश, आंख थोड़ा धैर्य रख लेती

Next Post

विट्ठल-विट्ठल जय हरी विट्ठल के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण

Next Post
विट्ठल-विट्ठल जय हरी विट्ठल के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण

विट्ठल-विट्ठल जय हरी विट्ठल के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.