धुलिया (तेज समाचार प्रतिनिधि). मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश के IPS अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए हैं .जिसमे धुलिया पुलिस अधीक्षक एम रामकुमार को पुणे स्थित राज्य आरक्षण बल दो के समादेशक बनाया गया है . वही पर सरकार ने कुछ आईपीएस अधिकारियों का तबादला इधर से उधर किया है, जिसमें धुलिया के वर्तमान पुलिस अधीक्षक एम रामकुमार अब पुणे स्थित गुट क्रमांक 2 के समादेशक होंगे। उनके स्थान पर मुंबई रक्षा महामंडल के पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे धुलिया के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।
आपको बता दे तत्कालीन पुलिस अधीक्षक एम राम कुमार को सांसद हिना गावित ने लोकसभा सदन में सस्पेंड करने की मांग की थी क्योंकि रविवार को मराठा समुदाय के द्वारा उन पर हमला किया गया था .

