• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अकोला: पुलीस कार्यप्रणाली को चुनौती दे रही शहर मे बढती चोरी की वारदाते

Tez Samachar by Tez Samachar
August 28, 2018
in अकोला
0
akola crime
शहर की कानूनी वैवस्था पर निर्माण हो रहे प्रश्नचिन्न
कानून के पासबानो के  घर भी नही रहे सुरक्षित

अकोला(अवेस सिद्दीकी): शहर मे सेंधमारी तथा चोरियों की घटनाओ का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ रहा है।पुलिस की निष्क्रियता की वजह से शहर मे चोर बेखौफ नजर आरहे है रात के अंधेरे की वारदात तो दूर दिन के उजाले मे भी चोर माल,आभूषण पार करने मे सक्रिय है। बढ़ती चोरी  कि वारदातो की वजह से शहर पुलीस कार्य प्रणाली पर नागरिक प्रश्नचिन्न निर्माण कररहे है,किन्तु पुलिस प्रशासन  चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने में सक्रिय नजर नही आरही।

 क्या पुलीस को किसी बडी घटना का इंतेजार है?पिछले कुछ माह मे महानगर मे सेंधमारी तथा चोरी की अनेको बड़ी घटनाएं घटी है। हर माह मे करीब 10 से 15 चोरी की घटनाएं पेश आरही है। सभ्य नागरिको मे खौफ है तो अपराधी बे खौफ है। सेंधमार बेखौफ रूप से घटनाओ को अंजाम देने मे सक्रिय नजर आरहे है। कुछ दुसरे प्रांतो से आए चोंरो की टोलियां भी इन कामों के लिए सक्रिय होने की चर्चा शहर में जारी है।जब इस संदर्भ मे आम नागरिक उचित रूप से मालुमात रखते है तो पुलीस को गुप्त रूप से अपराधीयो की खबर क्यो नही मिलती आखीर जिला पुलीस एवं शहर पुलीस प्रशासन को कीस घटना का इंतेजार है? शहर मे सक्षम कानूनी व्यवस्था क्यो निर्माण नही हो पारही? नागरिको के घर तो घर शहर के पुलिस कर्मचारियों के घर भी इन बदमाशो से सुरक्षीत नही यह इतने सक्षम हो गए है की कही भी सेंध लगा सक्ते है।कही ऐसा तो नही शहर पुलीस के कुछ कर्मचारी,अधिकारी ही इन अपराधीयो को संरक्षण दे रही है? आखीर कब और कैसे अकोला वासी सुरक्षित कानूनी व्यवस्था मे सुकून की सांस लेंगे।

पुलीस सुरक्षा हुई ढूल मूल नागरिक संवय बरतें सावधानी

चोर अलर्ट या किसी अनजान व्यक्ति के घर मे दाखल होने पर सूचना देने वाले अलार्म सिस्टिम घरों मे लगना चाहिए। फ्लैट मे रहने वाले लोगो ने अपरिचित  लोगो को सोसायटी मे प्रवेश नही देना चाहीए।नागरिक भी इस ओर पूरी तराह ध्यान दे कि शहर मे घरोे में चोरी,सेंधमारी की घटनाएं आम हो गई है। जिसके कारण लोेग अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे है। पुलिस द्वारा तो गश्त होती है लेकिन केवल दिखावे एव खानापूर्ति हेतु।शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत महसूस हो रही है।साथ ही गश्त को कर्मचारी कर्तव्य दक्षता से निभाए।

पुलिस कर्मचारी के ही घर में चोरी,नागरिक महसूस कररहे स्वयं को असुरक्षित

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले पुलिस लाइन में एक मकान में अज्ञात चोरो ने सेंध मारी करते हुए पुलिस कर्मचारी के  घर से  सोने की अंगूठी नगद समेत करीब 13,000 का माल पार कर दिया ၊ घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली के पुलिस कर्मचारी मौका-ए-वारदात पहुंचे ၊  पुलिस ने घर की जांच करने के बाद  आरोपी की तलाश आरंभ कर दी है ၊ इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई ၊ बता दें कि पुलिस कर्मचारी व अधिकारी के पिता का सामान चुराने की यह  दूसरी घटना मंगलवार को घटी ၊ दोनों घटनाओं के कारण नागरिकों इस बात को लेकर चर्चा है कि जब पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी के परिजन ही  सुरक्षित नहीं है तो सामान्य नागरिकों का क्या हाल होगा।इस सदर्भ में शिकायत दर्ज न कराना संदेह जनक है। क्या किसी के दबाव में आकर या फिर पुलिस की बदनामी के डर से इस घटना के संबंधी शिकायत दर्ज नही कराई गई।

Previous Post

केरल विभिषिका : महाजन कि स्वास्थसेवा का विदेश मे डंका

Next Post

जामनेर: युवक ने कि आत्महत्या : मामला दर्ज

Next Post
jamner sucide

जामनेर: युवक ने कि आत्महत्या : मामला दर्ज

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.