• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

ऊँटनी का दूध बेचेगा अमूल

Tez Samachar by Tez Samachar
October 15, 2018
in Featured
0
ऊँटनी का दूध बेचेगा अमूल

नई दिल्ली (तेजसमाचार प्रतिनिधि ) – देश का सबसे बड़ा मिल्क डेयरी ब्रांड अमूल दिसंबर माह से ऊंट का दूध पाउच और बोतलों में बेचने की योजना पर कार्य कर रहा है. इसके लिए अमूल कच्छ के पास एक प्रोसेसिंग यूनिट भी लगा रहा है. यह पहला मौका होगा जब किसी प्रमुख ब्रांड का ऊंट का दूध बाजार में होगा.

शोध बताते हैं कि ऊंट का दूध, गाय के दूध से कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है. डायबिटीज समेत कई रोगों में इसका सेवन किसी चमत्कार की तरह होता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ऊंट के दूध के प्रशंसक हैं. वह हाल ही में गुजरात में अमूल के मुख्यालय गए थे. वहां उन्होंने ऊंट के दूध की पैरवी की.

इसी बीच अमूल ने जाहिर कर दिया कि वो ऊंट के दूध का एक बड़ा सयंत्र लगा रहा है. नवंबर में इसके ट्रायल शुरू हो जाएंगे. फिर दिसंबर से इसकी कार्मशियल मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का काम प्रारंभ किया जायेगा.

अमूल इसकी शुरुआत अहमदाबाद में 500 मिलीलीटर की बॉटल्स की बिक्री से करेगा. बाद में इसके पाउच भी बाजार में आएंगे. अभी अमूल हर महीने ऊंट के दूध से 700 टन चाकलेट बनाता है. इसके लिए हर हफ्ते कच्छ से 10 हजार लीटर तक ऊंट का दूध खरीदता है. अब वह इसकी क्षमता बढाएगा. आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि अमूल गुजरात के कई जिलों से रोज 5000 से 6000 लीटर दूध रोज खरीदना शुरू करेगा ताकि रोज बड़े पैमाने पर इन्हें प्रोसेस किया जा सके.

विदित हो कि हाल ही में फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने भी इस दूध को उन एनिमल प्रोडक्ट्स की सूची में डाल दिया है जिसे लोगों के पीने के लिए बाज़ार में बेचा जा सकता है. शोध कहते हैं कि ऊंट के दूध में विटामिन सी गाय के दूध की तुलना में तीन गुना ज्यादा और आयरन की मात्रा 10 गुना ज्यादा होती है. इसमें विटामिन ए, विटामिन बी2 और लैक्टज कम मात्रा में होता है लेकिन पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, तांबा, मैगनीज, सोडियम और जस्ता बड़ी मात्रा में होता है.

बीकानेर के राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र ने हाल ही में एक स्टडी कराई जिसमें इस बात की पुष्टि की गई कि ऊंटनी का दूध मंद बुद्धि बच्चों के लिए अमृत के समान होता है. जिस कारण ऑटिज्म जैसी बीमारियां और मानसिक विकार ठीक हो जाते हैं. इस कारण राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र ने ऊंटनी के दूध से बने कई तरह के उत्पाद भी बाजार में उतार दिए हैं. भारत में तो इस पर ज्यादा शोध नहीं हुए हैं लेकिन विदेशों में ऊंट के दूध पर कई प्रमाणिक शोध हो चुके हैं. जिसके बाद इसे सुपर फूड माना जाने लगा है. यूनाइटेड अरब अमीरेट्स यूनिवर्सिटी में ऊंट के दूध पर हुआ शोध बताता है कि ये डायबिटीज से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने में बेहद कारगर है. उसमें जबरदस्त न्यूट्रीशियन और चिकित्सीय गुण पाए गए हैं.

 

Tags: #Amul#camel milk
Previous Post

सांसद सुप्रिया करेंगी बुद्धिजिवीयो से वार्तालाप : शेंदुर्नी मे मुक्त संवाद का आयोजन

Next Post

राजा जनक के रूप में अवतरित हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

Next Post
राजा जनक के रूप में अवतरित हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

राजा जनक के रूप में अवतरित हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.