• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

नरेंद्र मोदी मेरे सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक: शिंजो आबे

Tez Samachar by Tez Samachar
October 28, 2018
in Featured, दुनिया
0
pm modi

नई दिल्ली। (तेज समाचार डेस्क): जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने एक बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरे सबसे भरोसेमंद दोस्त। प्रधानमंत्री मोदी के जापान दौरे के दौरान एक पेपर में आबे ने बताया कि भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप मे दुनिया में अपना स्थान बना रहा है। उन्होंने बताया कि वह स्वतंत्र और ओपन हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत के साथ द्विपक्षीय सम्बंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करने को इच्छुक हैं।

आबे ने बताया कि जिस दिन मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ेगी वह भारत-जापान की दोस्ती मजबूत संकेत होगा। मोदी को भारत का उत्कृष्ट नेता बताते हुए आबे ने बताया कि उनका हमेशा मानना है कि जापान और भारत के सम्बंध में दुनिया को बहुत कुछ देने की क्षमता रखता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिन्जो आबे की यामानाशी में मुलाकात हुई। दोनों नेता भारत-जापान रिश्तों को और गहरा करने के लिए बातचीत करेंगे। मोदी 13वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार शाम को यहां पहुंचे।

उन्होंने बताया कि आबे के साथ उनकी बैठक से दोनों देशों के दोस्ताना संबंधों को और मजबूती मिलेगी। दो दिन का यह सम्मेलन रविवार को शुरू हो रहा है। सम्मेलन में आपसी रिश्तों में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी और द्विपक्षीय संबंधों के रणनीतिक आयामों को और गहरा करने पर चर्चा होगी।

Previous Post

चक्रव्यूह – 56 इंची ‘गुब्बारे’ में 56 छेद!

Next Post

जम्मू में धमाके, 2 जवान जख्मी

Next Post
जम्मू में धमाके, 2 जवान जख्मी

जम्मू में धमाके, 2 जवान जख्मी

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.