• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

नॉर्थ कोरिया की मुक्केबाज को हराकर मैरीकॉम फाइनल में

Tez Samachar by Tez Samachar
November 22, 2018
in Featured, खेल
0
नॉर्थ कोरिया की मुक्केबाज को हराकर मैरीकॉम फाइनल में

– 7 बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला बॉक्सर बनी

दिल्ली (तेज समाचार डेस्क). भारत की मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में नॉर्थ कोरिया की किम ह्यांग मी को हराया. इस जीत के साथ ही 35 वर्षीय मैरीकॉम सबसे ज्यादा बार विश्वकप मुक्केबाजी के फाइनल में पहुंचने वाली महिला बॉक्सर बन गई हैं.
– फाइनल में यूक्रेन की हना ओखोटा से होगी भिड़ंत
सेमीफाइनल जीतने के बाद मैरीकॉम ने कहा कि इस खिलाड़ी को मैंने पिछली बार एशियन चैम्पियनशिप के फाइनल में हराया था. इस बार मैं तैयार थी, इसलिए जीत मिली. हम जीतें या हारें, हर मुक्केबाज इससे कुछ सीखता है. मैं अब हना को देखूंगी और उनके खेल पर ध्यान दूंगी. कोशिश करूंगी कि जीत हासिल कर सकूं.
– अब तक 5 गोल्ड जीते
भारत की सबसे सफल मुक्केबाज मैरीकॉम ने अब तक भारत के लिए 5 बार गोल्ड मेडल जीते है.
2001 (पेंसिल्वेनिया) : सिल्वर
2002 (तुर्की): गोल्ड
2005 (रूस): गोल्ड
2006 (दिल्ली): गोल्ड
2008 (चीन): गोल्ड
2010 (बारबाडोस): गोल्ड
पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन मैरीकॉम ने विश्व मुक्केबाजी में अब तक छह पदक जीते हैं. आयरलैंड की केटी टेलर भी पांच स्वर्ण के साथ छह पदक जीत चुकी हैं. चूंकि केटी अब प्रोफेशनल बॉक्सर बन गई हैं, इस कारण उन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया. ऐसे में मैरीकॉम अब विश्व चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज हो गईं.

Tags: gold medalmary kom win women's boxing semi finalNorth koreasports newstezsamachar
Previous Post

पाकिस्तान जैसे देशों को ग्रे लिस्ट में डालेगी EU

Next Post

ईद मिलादुन्नबी के लिए सजा शहर, निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी में लहराया तिरंगा,

Next Post
Dhule eid

ईद मिलादुन्नबी के लिए सजा शहर, निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी में लहराया तिरंगा,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.