• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

हॉकी विश्व कप : पहले ही मैच में भारत ने द. अफ्रीका को 5-0 से हराया

Tez Samachar by Tez Samachar
November 28, 2018
in Featured, खेल
0
हॉकी विश्व कप : पहले ही मैच में भारत ने द. अफ्रीका को 5-0 से हराया

भुवनेश्वर (तेज समाचार डेस्क). बुधवार से शुरू हुए हॉकी विश्व कप-2018 के पहले ही मैच में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से मात दे दी. भारत की ओर से सिमरनजीत सिंह ने 2, मनदीप सिंह ने 1, आकाश दीप सिंह ने 1 और ललित उपाध्याय ने एक गोल किया. पूरे मैच में दक्षिण अफ्रिका की टीम संघर्ष करते हुए नजर आई. भारत के खिलाड़ियों ने उनसे हर मौके पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए उन्हें एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया.
– 10वें मिनट में पहला गोल
भारतीय स्ट्राइकल मनदीप सिंह ने 10वें मिनट में गोल किया. 12वें मिनट में आकाश दीप सिंह ने गोल किया. काफी देर बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर में गोल किया. तीसरा गोल सिमरनजीत ने किया. भारत के लिए चौथा गोल ललित उपाध्याय ने किया. भारत को एकबार फिर पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल पेनाल्टी कॉर्नर में नहीं हो सका. उसके बाद सिमरनजीत सिंह ने साइड से एक और गोल किया.
– 43 साल का सूखा खत्म करना चाहेगी टीम इंडिया
गौरतलब है कि इस साल भारतीय हॉकी टीम की किस्मत ने उसका अधिक साथ नहीं दिया और इसी कारण बड़े टूर्नामेंटों में उसे बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी. ऐसे में मुख्य कोच हरेंद्र सिंह की भारतीय टीम विश्व कप का खिताब जीतकर खिताबी जीत का 43 साल का सूखा खत्म करना चाहेगी. हालांकि, भारतीय टीम के लिए अपने इस लक्ष्य को हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा.

Tags: Hockey World Cup 2018India V/S South Africa
Previous Post

पहले प्रेमिका का गला घोंटा, फिर खुद भी लगा ली फांसी

Next Post

बिहार : अपने ही बिछाए बारूद से झुलसे नक्सली

Next Post
बिहार : अपने ही बिछाए बारूद से झुलसे नक्सली

बिहार : अपने ही बिछाए बारूद से झुलसे नक्सली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.