• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पतंग के मांजे से घायल हुए पिता-पुत्र

Tez Samachar by Tez Samachar
December 1, 2018
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
पतंग के मांजे से घायल हुए पिता-पुत्र
पुणे (तेज समाचार डेस्क). पतंग का मांजा गले में फंसने के चलते एक वकील और उनका आठ साल का बेटा घायल हुआ है। वडगांवशेरी निवासी वकील महेश गोगावले अपने बेटे ऋग्वेद के साथ फिनिक्स मॉल से लौट रहे थे, तभी रामचंद्र सभागृह के पास सोमनाथ नगर रोड पर पतंग का मांजा उनके गले में उलझ गया। इसके कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और पीछे से आने वाली गाड़ियां उनसे जा टकराईं। गनीमत रही कि गाड़ियों की रफ़्तार तेज़ नहीं थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
मांजा फंसने से गोगावले के गले पर चोटें आईं हैं, जबकि उनका बेटा भी घायल हुआ है। घटना के बाद दोनों को तुरंत सिटी केयर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। गोगावले ने बताया कि मांजा पेड़ में उलझा हुआ था और सड़क से गुज़रते समय उन्हें नज़र नहीं आया। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले सुवर्णा मुजुमदार नामक महिला की मांजे से कटने के चलते मौत हो गई थी।
Tags: KitePune CrimePune Newspune samahcartezsamachar
Previous Post

पाकिस्तान यदि शांति चाहता है, तो पहले उसे धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनना होगा : जनरल बिपिन रावत

Next Post

मॉब लिंचिंग के डर से भारत नहीं आ रहा नीरव मोदी

Next Post
मॉब लिंचिंग के डर से भारत नहीं आ रहा नीरव मोदी

मॉब लिंचिंग के डर से भारत नहीं आ रहा नीरव मोदी

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.