• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

बड़वानी :मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की हत्या, खेत में मिली लाश

Tez Samachar by Tez Samachar
January 20, 2019
in Featured, प्रदेश
0
बड़वानी :मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की हत्या, खेत में मिली लाश

बड़वानी :मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की हत्या, खेत में मिली लाश

बलवाड़ी(तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):मप्र के मंदसौर में भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष बंधवार की गोली मारकर हत्या के 2 दिन बाद ही रविवार को इंदौर सम्भाग के बड़वानी जिले में एक और भाजपा नेता की मॉर्निंग वॉक के दौरान हत्या कर दी गयी।यह वारदात बड़वानी जिले के वरला तहसील के ग्राम बलवाड़ी में हुई। बलवाड़ी के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की अज्ञात आरोपियों ने पत्थर से कुचलकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

ग्राम बलवाड़ी के राधा स्वामी भवन के पास सड़क से थोड़ी दूर उनका शव मिला है। बताते है कि मनोज ठाकरे रविवार की सुबह पांच बचे के करीब मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान उन पर अज्ञात आरोपियों ने हमला कर दिया.

सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। बलवाड़ी में ठाकरे समर्थकों में आक्रोष दिखाई दे रहा है। गौरतलब हो कि मनोज ठाकरे बलवाड़ी मंडल अध्यक्ष होकर पूर्व पशुपालन मंत्री अंतर सिंह आर्य और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी के खास माने जाते थे। अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है ना ही हत्या का कारण स्पष्ट हुआ है।

मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा सेंधवा के पूर्व भाजपा विधायक अंतर सिंह आर्य के मुताबिक, उन्हें संदेह है कि यह राजनीतिक द्वेष के चलते की गई हत्या है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है और भय का वातावरण है. आर्य ने फोन पर कहा कि वे फिलहाल भोपाल में है और घटना की सूचना मिलते ही बलवाड़ी के लिए रवाना हो गए हैं. ठाकरे, आर्य के करीबी माने जाते हैं.

Previous Post

2019 भाजपा सरकार की एक्सपायरी डेट : ममता की मेगा रैली में जुटे 15 दलों के नेता

Next Post

इंदौर : नारकोटिक्स की टीम ने पकड़ा 42 लाख का गांजा

Next Post
indore drugs

इंदौर : नारकोटिक्स की टीम ने पकड़ा 42 लाख का गांजा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.