• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे में लगातार दूसरी हत्या : बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट

Tez Samachar by Tez Samachar
January 29, 2019
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
पुणे में लगातार दूसरी हत्या : बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट
पुणे (तेज समाचार डेस्क). नए साल से पुणे में शुरू हत्याओं की वारदात का सिलसिला कहीं थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को लगातार दूसरे दिन निर्मम हत्या की वारदात से पुणे शहर में खलबली मच गई। यह वारदात कर्वेनगर स्थित डहाणुकर कालोनी के लक्ष्मीनगर में हुई है। इसमें बहन के साथ अफेयर के चलते एक युवक पर घातक हथियार से हमला कर उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई। सिद्धप्पा जटप्पा कलवंडी (25) ऐसा मृतक का नाम है। इस मामले में क्राइम ब्रांच यूनिट 4 की टीम ने किशोर उम्र के लड़के को हिरासत में लिया है।
– प्रेम संबंधों को लेकर पहले ही भिड़े थे दोनों परिवार
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार, सिद्धप्पा कलवंडी व आरोपी एक ही इलाके में रहते हैं। सिद्धप्पा का आरोपी की रिश्तेदार लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। इसको लेकर दोनों के परिवार में एक साल पहले झगड़ा हो चुका था। इसकी वजह से सिद्धप्पा को उसके घरवालों ने पुणे से बाहर भेज दिया था। एक साल बाद वह वापस पुणे में आया। इसके बाद उसकी शादी तय हो गई। उसके बाद भी वह आरोपी की रिश्तेदार लड़की के साथ घूम रहा था। इतना सबकुछ होने और शादी तय होने के बाद भी अपनी रिश्तेदार के साथ घूमना आरोपी को रास नहीं आ रहा था।
– कोयते से किया वार
इस बात पर दोनों के बीच वापस झगड़े हुए थे। कल रात सिद्धप्पा लक्ष्मीनगर में रोड पर खड़ा था। इस दौरान आरोपी ने उस पर कोयता से वार किया। इस वक्त सिद्धप्पा का जीजा वहीं पास की दुकान में बैठा हुआ था, यह घटना देखते ही वह सिद्धप्पा के पास भागे। हालांकि तब तक सिद्धप्पा खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। उसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भरती किया गया और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। हॉस्पिटल में सिद्धप्पा को मृत घोषित कर दिया गया। अलंकार पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनिट 4 की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई।
– सिंहगढ़ रोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस दौरान यूनिट 4 के कर्मचारी सुनील पवार को आरोपी के सिंहगढ़ रोड इलाके में आने की खबर मिली। इसके अनुसार सहायक पुलिस आयुक्त भानूप्रताप बर्गे के मार्गदर्शन पुलिस निरीक्षक अंजुम बागवान, सहायक निरीक्षक अश्विनी जगताप, कर्मचारी सुनिल पवार, शंकर संपते, सचिन ढवले, विशाल शिर्के, रमेश चौधर, निलेश शिवतरे, रमेश साबले, शीतल शिंदे आदि की टीम ने जाल बिछाकर उसे हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ में वारदात स्वीकार ली है। बहरहाल हत्या की लगातार बढ़ रही घटनाएं पुणे शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है।
Tags: crime newsknifekoyataPune CrimePune NewsPune samacharsister's lover murder in punetezsamachar
Previous Post

11 साल की छात्रा के साथ स्कूल के टॉयलेट में दुष्कर्म

Next Post

चीनी नागरिक का पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन

Next Post
चीनी नागरिक का पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन

चीनी नागरिक का पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.