जलगांव ( तेजसमाचार प्रतिनिधि ) – खेती और किसानों के जीवन में जैन उद्योग समूह का अनमोल कार्य है और उन्होंने उद्योग समूह बढ़ाते हुए भुमिपुत्रों को रोजगार देने में प्राधान्य दिया है। देश के किसानों के जीवनस्तर बढ़ाने में डॉ. भवरलालजी जैन का उल्लेखनिय कार्य है, ऐसा प्रतिपादन राज्य के सहकार राज्यमंत्री गुलाबराव पाटील ने किया।
कल्याण-मुंबई स्थित उत्तर महाराष्ट्र खान्देश विकास मंडल की ओर से जैन इरिगेशन के अध्यक्ष अशोक जैन का ‘खान्देश उद्योग रत्न’ पुरस्कार से गौरव किया गया। मानपत्र, स्मृतिचिन्ह ऐसा इस पुरस्कार का स्वरूप है। कल्याण एवं परिसर के हजारो खान्देशवासियों की उपस्थिती में अशोक जैन ने यह पुरस्कार स्वीकार किया।
इस सम्मान के पश्चात धन्यवाद व्यक्त करते हुए अशोक जैन ने कहा की, खेती, किसान यहीं केंद्रबिंदू मानकर डॉ. भवरलालजी जैन ने कंपनी की शुरुआत की। उनके द्वारा संस्कार और सीख पाकर जैन इरिगेशन का अगला सफर जारी है। कर्मभूमि से अतूट नाता बना रहे इसलिए कंपनीने मुख्यालय जलगांव में ही रखा और विश्वभर में शाखाएँ स्थापन की। प्रामाणिकता, सचोटी एवं समाज के लिए हमेशा देते रहने की भूमिका यहीं जैन उद्योग समूह की सफलता का गमक है। किसानों के चेहरे की हंसी कायम रहे, इसलिए कंपनी प्रतिबद्ध है ऐसा भी उन्होंने कहा। आगे उन्होंने मंतव्य में जैन परिवार का इतिहास एवं औद्योगिक सफर तथा कान्हदेश की भूमि की विशिष्टता भी स्पष्ट की। उत्तर महाराष्ट्र खान्देश विकास मंडल की ओर से निर्माण किये गये खान्देश भवन के लिए अशोक जैन ने भरपूर निधी घोषित की। इस अवसर पर ना. दादा भुसे, विधायक निरंजन डावखरे, विधायक गणपत गायकवाड, मंडल के अध्यक्ष विकास पाटील, पदाधिकारी, स्थानिक पार्षद, कल्याण और परिसर के हजारों खान्देशवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
