• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका गांधी

Tez Samachar by Tez Samachar
February 14, 2019
in Featured
0
चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका गांधी

लखनऊ (तेज समाचार डेस्क). कयास लगाए जा रहे थे कि मां सोनिया गांधी की परंपरागत सीट रायबरेली से बेटी प्रियंका गांधी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी. लेकिन इस खबर पर प्रियंका गांधी ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है. प्रियंका ने कहा कि यदि वे चुनाव लड़ेंगी तो, बाकी सीटों पर ध्यान कैसे दे पाएंगी. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने की बजाय वे संगठन की मजबूती की जिम्मेदारी निभाना पसंद करेंगी.
प्रियंका चार दिन के लखनऊ दौरे पर हैं. इस दौरान प्रियंका ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे उन्हें किसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए न कहें, क्योंकि वे चुनाव लड़ेंगी तो बाकी सीटों पर ध्यान नहीं दे पाएंगी. प्रियंका ने कहा, कि उन्हें लगता है कि पार्टी को राज्य में अपने पैरों पर खुद खड़ा होना चाहिए.
न्यूज एजेंसी ने कांग्रेस नेता के हवाले से बताया कि कार्यकर्ताओं ने प्रियंका से मुलाकात के दौरान उन्हें गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से चुनाव लड़ने की मांग की थी. इस पर प्रियंका ने कहा, ‘सभी नेता मुझे अपने इलाके से चुनाव लड़ने के लिए बुला रहे हैं, लेकिन मेरे सामने एक बड़ा काम है और मुझे इसे पूरा करना है.’
महासचिव पद संभालने के बाद पहली बार यूपी दौरे पर आईं प्रियंका सभी लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. मंगलवार को उनकी मौजूदगी में कांग्रेस ने महान दल से गठबंधन किया. चर्चा है कि कांग्रेस, सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बनाने वाले शिवपाल यादव से यूपी में गठबंधन कर सकती है.
हालांकि, कांग्रेस और शिवपाल के बीच बातचीत अभी दूसरे दौर में है. सूत्रों के अनुसार पीएल पुनिया ने प्रियंका की शिवपाल से फोन पर बात कराई है, जो कि एक दूसरे के अभिवादन के साथ खत्म हो गई. शिवपाल कांग्रेस के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं. अगर गठबंधन हुआ तो सीट बंटवारे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिवपाल का दबदबा रहेगा और मध्य तथा पूर्वांचल में कांग्रेस ज्यादा सीटों पर लड़ेगी. राहुल गांधी पहले ही भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय दलों को साथ आने के लिए कह चुके हैं.

Previous Post

खून के एक-एक कतरें का बदला लिया जाएगा

Next Post

IRSDC करेगा पुणे स्टेशन की एकीकृत व्यवस्था का संचालन

Next Post
IRSDC करेगा पुणे स्टेशन की एकीकृत व्यवस्था का संचालन

IRSDC करेगा पुणे स्टेशन की एकीकृत व्यवस्था का संचालन

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.