• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अंतरिक्ष में महाशक्ति बना भारत, 300 किलोमीटर दूर मार गिराया सैटलाइट

Tez Samachar by Tez Samachar
March 27, 2019
in Featured, देश
0
modi

नई दिल्ली(तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने आज कुछ ही समय पहले बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत ने आज अंतरिक्ष में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए चीन और रूस के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा बड़ा देश बन गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट को मार गिराया है। पीएम बोले कि भारत ने इस मिशन को मिशन शक्ति का नाम दिया है। आज भारत अंतरिक्ष में महाशक्ति बन गया है।

मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किमी दूर LEO (Low Earth Orbit) में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। ये लाइव सैटेसाइट जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, उसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल (A-SAT) द्वारा मार गिराया गया है। हमे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और अपने नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाना ही होगा ।
मोदी ने कहा कि मैं मिशन शक्ति से जुड़े सभी अनुसंधानकर्ताओं और अन्य सहयोगियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जिन्होंने इस असाधारण सफलता को प्राप्त करने में योगदान दिया है। हमें हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मैं देश को एक महत्पूर्ण संदेश 11:45 से 12:00 बजे के बीच जारी करूंगा। आप टेलिविजन, रेडिया और सोशल मीडिया पर देखें। इसके बाद से आम जनता के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है। इस दौरान क्या संदेश देने वाले हैं, लेकिन उनकी ओर से सोशल मीडिया, टीवी और रेडियो पर लोगों से जुडऩे का आग्रह करने से साफ है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं।

आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को भी इसी तरह देश को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का एलान किया था और देश में हलचल मच गई थी। उस घोषणा में प्रधानमंत्री ने 500 और 1000 रुपए के नोटों पर पाबंदी का एलान किया था।

Previous Post

वाकडी अपहरण कांड : मातंग समाज का रास्तारोको

Next Post

उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल

Next Post
urmila-matodnkar1

उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.