• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सिर्फ ढाई हजार के लिए दोस्त के उतार दिया मौत के घाट

Tez Samachar by Tez Samachar
April 23, 2019
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
सिर्फ ढाई हजार के लिए दोस्त के उतार दिया मौत के घाट

पुणे (तेज समाचार डेस्क). पत्थर से कुचलकर हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए लाश को जलाए जाने की वारदात को पिंपरी पुलिस की डीबी (डिटेक्शन ब्रांच) ने सुलझा लिया है। पिंपरी नेहरूनगर स्थित एचए मैदान पर हुई इस वारदात के आरोपी को पुलिस ने बीड से गिरफ्तार किया है। उधार के ढाई हजार रुपए के लिए लिए उसने अपने दोस्त की निर्ममता से हत्या कर दी। यह जानकारी अब तक की जांच में सामने आई है।

अक्षय दिनकर राऊत (25, निवासी गांधीनगर, पिंपरी) ऐसा गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम है। उसके खिलाफ अजय राजेश नागोसे (19, निवासी गांधीनगर, पिंपरी) की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। रविवार की सुबह पिंपरी एचए कंपनी के मैदान की झाड़ियों में उसकी अधजली अवस्था में लाश पाए जाने से शहर में सनसनी फैल गई थी। इस मामले के आरोपी तक पहुंचने में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज ने अहम भूमिका निभाई है।
पुलिस के अनुसार, अजय और अक्षय दोनों दोस्त हैं। अजय एचए कंपनी की कैंटीन में काम करता था। उसने अक्षय से ढाई हजार रुपए उधार लिए थे जिसे वह काफी दिन से लौटा नहीं रहा था। इन पैसों को लेकर वह लगातार तकाजा कर रहा था। शनिवार की रात दोनों साथ में थे और एचए मैदान से घर लौट रहे थे। इस दौरान उनके बीच पुनः पैसों को लेकर विवाद हुआ। बात आगे बढ़ गई और अक्षय ने पत्थरों से कुचलकर अजय की हत्या कर दी बाद में उसकी लाश को जला दिया।
सबूत मिटाने और लाश की शिनाख्त न हो सके इस उद्देश्य से लाश जलाने के बाद अक्षय भाग गया। वह पहले पुणे से नासिक गया इसके बाद बीड में जाकर छिप गया। यहां पिंपरी पुलिस अजय की हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि घर से गायब होने से पहले अजय अक्षय के साथ गया था। मुखबिर से जानकारी जुटाकर पिंपरी पुलिस की डीबी के सहायक पुलिस निरीक्षक अंसार शेख और उनकी टीम ने अक्षय को बीड से गिरफ्तार कर लिया।
Tags: crime newsMurderPune CrimePune PolicePune samachar
Previous Post

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल से भरा नामांकन, दिग्विजय सिंह के साथ मुकाबला

Next Post

सनी देओल भाजपा में शामिल, गुरदासपुर से मिला टिकट

Next Post
सनी देओल भाजपा में शामिल, गुरदासपुर से मिला टिकट

सनी देओल भाजपा में शामिल, गुरदासपुर से मिला टिकट

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.