जलगांव (नरेंद्र इंगले) : लोकसभा चुनाव 2019 के लिए महाराष्ट्र मे आज 23 अप्रैल को तिसरे चरण के लिए 14 सिटो पर सुबह 7 बजे से मतदान आरंभ हुआ ! जलगांव कि 2 सिटो जलगांव और रावेर के लिए कडे सुरक्षा इंतजामात के बीच वोटिंग प्रक्रिया शुरु कि गयी ! इन दोनो सिटो पर लगभग 28 लाख वोटर्स है ! दोपहर 3 बजे तक प्राप्त आधिकारीक आंकडो के मुताबीक जलगांव सिट के लिए 29.30 प्रतिशत मतदान हुआ है ! विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के अनुसार जलगांव शहर मे 22 , ग्रामीण 34 , अमलनेर 31 , एरंडोल 34 , पाचोरा 26 , चालिसगांव 33 प्रतिशत मतदान हुआ ! वहि रावेर संसदीय सिट के लिए दोपहर 3 बजे तक वोट प्रतिशत 33.20 फीसदी आंका गया ! विधानसभा क्षेत्र निहाय वोट शेयर के अनुसार चोपडा 34 , रावेर 38 , भुसावल 30 , जामनेर 32 , मुक्ताईनगर 26 , मलकापुर 38 फीसदी मतदान हुआ ! शाम 6 बजे तक इन आंकडो का गुना भाग का गणित अगर जुटा लिया जाए तो एक अनुमान तहत जलगांव सिट के लिए 52 और रावेर सिट के लिए 55 फीसदी वोटिंग हो सकता है ! दोनो संसदीय सिटो पर कुल मिलाकर 52 फीसदी वोटिंग हो सकेगा ! मतदान प्रक्रिया शांतीपुर्ण रहि है ! स्थानीय मिडीया संसाधनो द्वारा चलायी गयी खबरो के मुताबीक भुसावल मे निजी कार से दो EVM मशीने बरामद होने के कारण सनसनी मच गयी पुलिस ने संबंधित कार और मशीनो को हिरासत मे लिया है ! रावेर के जामनेर मे इंदिराबाई ललवाणी स्कूल मे लगे पोलींग बुथ पर सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रल्हाद बोरसे के हाथो पर झुलकर पहुची 105 वर्ष कि बुजुर्ग दादीमा श्री राधाबाई गुलाबसिंग परदेसी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ! जलसंपदा मंत्री श्री गिरीश महाजन ने मतदान केंद्र पहुचकर सहपरीवार वोट किया ! वहि राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता श्री संजय गरुड ने भी शेंदुर्नी मे सहपरीवार मताधिकार का प्रयोग किया ! जलगांव और रावेर इन सिटो पर भाजपा और कांग्रेस गठबंधन के बीच सिधी टक्कर है ! सुबह 8 से 11 बजे के बीच मतदान केंद्रो पर लंबी कतारे दिखायी पडी ! संवाददाता द्वारा दोपहर 12 से 3 बजे तक बोदवड , मुक्ताईनगर , जामनेर तहसिलो के उन ग्रामीण बुथ्स का जायजा लिया गया जहा चिलचिलाती धुप के चलते काफी सन्नाटा था ! शहरो मे भी लगभग यहि स्थिती रहि ! मतदान को लेकर वोटरो के बीच पनपी निराशा के कारण दोनो संसदीय सिटो पर बीते चुनाव कि तुलना मे 5 से 8 प्रतिशत तक वोट शेयर घटा है !

