• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

नई दिल्ली:वीर दुर्गादास राठौर के सम्मान में राजघाट पर धरना आज

Tez Samachar by Tez Samachar
June 15, 2019
in Featured, देश
0
durgadas rathod

वीर दुर्गादास राठौर के सम्मान में राजघाट पर धरना आज (15पीआर54ओआई)

– 7 सूत्री मांगों को लेकर हजारों कार्यकर्ता पहुंचे दिल्ली
नई दिल्ली (तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):भारतीय इतिहास में वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर का नाम हमेशा आता रहा है। मारवाड़ के इस वीरपुत्र और मातृभूमि पर अपने सम्पूर्ण जीवन को न्यौछावर कर देने वाले जुझारू यौद्धा को केवल मारवाड़ की धरती और सम्पूर्ण देश में फैले राठौर समाज ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण हिंदू समाज और इस राष्ट्र का कण-कण उन्हें आज भी याद करता है।
दिलीप सिंह राठौर, कार्यक्रम संयोजक, एवं रणवीर सिंह राठौर, प्रचारक ने दिल्ली के प्रेसक्लब ऑफ इंडिया में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में यह बाते कही। दिलीप राठौर ने बताया कि वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर को आज सम्मान जरूर मिला है, लेकिन हमारा राठौर समाज विकास की धारा से हटा हुआ है। मतलब हमारे समाज से आने वाले नरेन्द्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री बन गए, परन्तु समाज के लोगों को मुख्यधारा में नहीं जोड़ा जा रहा है। या कहे तो राठौर समाज विकास की मुख्यधारा से हट गया है। हम सरकार से अपने निजी हित के लिये कुछ नहीं मांग कर रहे सिर्फ राठौर समाज के वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की छवि से राठौर समाज को पहचाना जाता रहा है, उसे भविष्य में आने वाली पीढ़ी भी याद रखे।
उन्होंने बताया कि राठौर समाज के द्वारा 11 नंवबर 2018 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया था, राठौर समाज को सरकार की ओर से आश्वासन दिया मिला था कि राठौर समाज की माँगों को 6 माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन माँगों को पूरा नहीं किया है। जिसके लिये राठौर समाज दोबारा १६ जून रविवार को राजघाट पर प्रदर्शन कर पैदल मार्च कर सरकार को ज्ञापन सौपने जा रहा है। हमारी इस मुहिम में देश भर में राठौर समाज के लोग दिल्ली पहुंच गए है, जो कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा योग दान कर रहे है। उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा से राठौर समाज के लोग दिल्ली आ चुके है। वे सभी रविवार को अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर हेतु दिल्ली के राजघाट स्थल पर १२ बजे से विशाल धराना देगें। इसके बाद राजघाट से संसद भवन तक पैदल मार्च शाम ३.०० बजे किया जाएगा।

क्या है 7 सूत्री मांग

१. उज्जैन में वीरशिरोमणि दुर्गादास राठौर की (समाधी) को राष्ट्रीय स्मारक घोषित हो।
२. उज्जैन में वीरशिरोमणि दुर्गादास राठौर से जुड़ी विषय वस्तुओं का भव्य संग्राहलय निर्माण कराया जाए।
३. सम्पूर्ण भारत वर्ष में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयन्ती पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए।
४. सार्वजनिक क्षेत्र की भारत सरकार की किसी एक योजना का नाम वीरशिरोमणी दुर्गादास राठौर के नाम पर रखा जाए।
५. सभी राज्यों में किसी एक पाठय पुस्तक में राष्ट्र वीरदुर्गादास राठौर के जीवन परिचय का अध्याय जोड़ा जाए।
६. देश की राजधानी दिल्ली में किसी चैराहे पर वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की प्रतिमा स्थापित की जाये और दिल्ली में वीरदुर्गादास राठौर के नाम पर एक मुख्य मार्ग एवं पार्क का नामकरण किया जाये।
७. देशभर में फैला राठौर समाज आज शोषित है, इसलिए राठौर समाज को विकास की मुध्य धारा से जोड़ने के लिए अति पिछड़ा वर्ग का दर्जा देकर राठौर समाज को प्रगतिशील बनाने के कार्य में आदेश किया जाये। 
Previous Post

बंगाल में राष्ट्रपति शासन के हालात

Next Post

वीर दुर्गादास राठौर के सम्मान में राजघाट पर जुटे सैकड़ो के कार्यकर्ता

Next Post
rajghat dharna

वीर दुर्गादास राठौर के सम्मान में राजघाट पर जुटे सैकड़ो के कार्यकर्ता

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.