• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

इंदौर: दिनदहाड़े बैंक में घुसकर बदमाशो ने लुटे 6 लाख रुपये

Tez Samachar by Tez Samachar
June 17, 2019
in Featured, प्रदेश
0
Indore Crime

इंदौर: दिनदहाड़े बैंक में घुसकर बदमाशो ने लुटे 6 लाख रुपये

इंदौर(तेज़ समाचार प्रतिनिधि ): सोमवार को इंदौर में दिनदहाड़े बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए बैंक से लगभग 6 लाख रुपए लूट लिए। वारदात द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में स्थित बंधन बैंक के डेली कलेक्शनऑफिस में हुई।

यहां दिन दहाड़े 3 नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर डेली कलेक्शन ऑफिस पर धावा बोला और रुपए लूट कर भाग निकले।बताते हैं कि विदुर नगर के पास बंधन बैंक का एक डेली कलेक्शन का ऑफिस है। यहां करीब 10 महिला कर्मचारी काम कर रही थी। अपरान्ह करीब 4 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाश यहां पहुंचे और ऑफिस में तोड़फोड़ की। ये देखकर महिला कर्मचारी डर गईं। बदमाशों ने कुछ महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने 2 हवाई फायर भी किए।इसके बाद बदमाशों ने अलमारी में रखे व ग्राहकों से करीब 6 लाख रुपए लुटेऔर भाग खड़े हुए। बदमाशों को रोकने के लिए एक युवक ने कोशिश भी की लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। तीनोंं बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे।

जहाँ वारदात हुई वह बंधन बैंक का डेली कलेक्शन का ऑफिस है और यहां लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन होता है। यहां महिलाओं को समूह लोन दिया जाता है।

चूंकि घटनास्थल से तीन थाना क्षेत्रों की सीमाएं जुड़ती है लिहाजा द्वारकापुरी, राजेंद्र नगर थाना और अन्नपूर्णा थाना की पुलिस मौके पर पहुँची। बदमाशों की तलाश की जा रही है।प्रत्यदर्शियों के अनुसार बदमाश बगैर नंबर लिखी बाइक से फरार हुए। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से वारदात के फुटेज निकालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। बताते हैं कि बंधन बैंक की जिस शाखा में लूट हुई वह 17 दिन पहले ही खुली थी, इससे पहले यह शाखा महूनाका क्षेत्र में थी।

Previous Post

Independent TV का परिचालन निलंबित, करोड़ों फंसे

Next Post

भारिप का आंदोलन : EVM हटाव देश बचाओ

Next Post
भारिप का आंदोलन : EVM हटाव देश बचाओ

भारिप का आंदोलन : EVM हटाव देश बचाओ

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.