• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

MISSION MANGAL : अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर ने जगाई देशभक्ति

Tez Samachar by Tez Samachar
July 18, 2019
in Featured, मनोरंजन
0
Mission Mangal

मुंबई(तेज समाचार डेस्क): फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म मिशन मंगल (Mission Mangal ) 15 अगस्त को सिनेमाघरों पर आ रही है। इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। फिल्म ट्रेलर लोगों के मन में कई सवाल छोड जाती है। यह फिल्म सत्य घटना से प्रेरित कहानी बताई जा रही है। मिशन मंगल (Mission Mangal ) में दिखाया गया है कि कैसे भारत के दो स्पेस साइंटिस्ट्स राकेश धवन (अक्षय कुमार), तारा शिंदे (विद्या बालन) और उनकी टीम, अपने पहले ही प्रयास में सैटेलाइट को मंगल पर भेजने में कामयाबी हासिल कर लेते हैं।

अक्षय कुमार ने ट्रेलर को सोशल मीड‍िया पर जारी करते हुए ल‍िखा ये स‍िर्फ एक कहानी नहीं बल्कि एक मिसाल है। उस नामुमकिन सपने की ज‍िसे मुमकिन किया भारत ने। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है दो मिनट के काउंटडाउन से.. प्रारंभ होती है। राकेश धवन (अक्षय कुमार ) कहते हैं- एक्सपेर‍िमेंट नहीं करेंगे तो हमें अपने आपको साइंट‍िस्ट कहने का कोई अध‍िकार नहीं है। इसके बाद शुरू होती है मिशन मंगल की शुरुआत। संसाधनों की कमी है, लेकिन देश के लिए वैज्ञानिकों की टीम ने इस सपने को सच कर दिखाया है। इसी सच्ची कहानी को फिल्म में शानदार तरीके से फिल्माया गया है।ट्रेलर में अक्षय कुमार एक बार फिर देशभक्त‍ि नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में लगभग सभी किरदारों का परिचय करा दिया गया है। तापसी पन्नू, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन,शरमन जोशी, कीर्ति कुल्हारी के किरदार बढ़िया नजर आ रहे हैं। सोशल मीड‍िया पर फैंस ने इस फिल्म को सुपरह‍िट करार दे दिया है।

यह भी पड़े : ‘तेज समाचार डॉट कॉम’ के प्रयासों से मिला दिव्यांग नाबालिग लड़की को न्याय

Tags: mission-mangal-akshay-kumars-film-trailer-raises-patriotism
Previous Post

ब्रेकिंग : कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा रद्द, ICG ने सुनाया फैसला

Next Post

अब 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे होगी चंद्रयान-2 की लांचिंग

Next Post
chandrayaan-2

अब 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे होगी चंद्रयान-2 की लांचिंग

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.