• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अब 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे होगी चंद्रयान-2 की लांचिंग

Tez Samachar by Tez Samachar
July 18, 2019
in Featured, दुनिया, देश
0
chandrayaan-2

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): एक बार टलने के बाद अब 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे चंद्रयान-2 लॉन्च किया जाएगा। गत 15 जुलाई को तकनीकी खामी की वजह से इसरो द्वारा इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई थी। इसके रॉकेट सिस्टम में कुछ खामी बताई गई थी।

अब इसे श्रीहरिकोटा से 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे लॉन्च किया जाएगा। भारत ने श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से होने वाले दूसरे चंद्रमा मिशन, चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण तकनीकी खामी के चलते तय समय से लगभग एक घंटे पहले रद्द कर दिया था। इस मिशन पर 976 करोड़ रुपये खर्च होना बताया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ‘बाहुबली’ कहे जा रहे भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण वाहन जीएसएलवी मार्क के जरिए होने वाले चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण देखने के लिए मौजूद थे। यह प्रक्षेपण 15 जुलाई को तड़के 2:51 बजे होना था। मिशन के प्रक्षेपण से 56 मिनट 24 सेकंड पहले मिशन नियंत्रण कक्ष से घोषणा के बाद रात 1.55 बजे रोक दिया गया।

इसरो के जनसंपर्क विभाग के एसोसिएट निदेशक बी आर गुरुप्रसाद ने कहा था, ‘प्रक्षेपण यान प्रणाली में टी – माइनस 56 मिनट पर एक तकनीकी खामी दिखी और एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण आज के लिए टाल दिया गया है।’

Tags: chandrayaan-2chandrayaan-2-launch-will-now-be-at-2-43-pm-on-july-22
Previous Post

MISSION MANGAL : अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर ने जगाई देशभक्ति

Next Post

लघु व मध्यम उद्यमियों के लिए खाड़ी देशों में सुनहरे अवसर : सरकार

Next Post
लघु व मध्यम उद्यमियों के लिए खाड़ी देशों में सुनहरे अवसर : सरकार

लघु व मध्यम उद्यमियों के लिए खाड़ी देशों में सुनहरे अवसर : सरकार

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.