• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पिस्तौल असली है, बताने के लिए चला दी गोली

Tez Samachar by Tez Samachar
July 20, 2019
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
पिस्तौल असली है, बताने के लिए चला दी गोली
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क). धमकाने के दौरान पिस्तौल नकली है बताकर धक्का देने पर पिस्तौल असली है यह बताने के लिए युवक पर फायरिंग की गई। सौभाग्य से इस फायरिंग में युवक बाल- बाल बच गया, मगर इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है। यह चौंकानेवाली वारदात भोसरी लांडेवाडी स्थित विकास कालोनी में शुक्रवार की रात पौने 12 बजे के करीब हुई। इस बारे में अक्षय सुरेश कांबले (26, निवासी बाजीरावनगर, वडगांवशेरी, पुणे ) की शिकायत पर भोसरी पुलिस ने मामला दर्ज कर दो अनजान आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े : पिकनिक मना कर लौट रहे छात्रों की कार ट्रक से टकराई, 9 की दर्दनाक मौत
 भोसरी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर अवताड़े से मिली जानकारी के मुताबिक, अक्षय बीती रात अपनी दोस्त को भोसरी में उसके घर छोड़ने कार में सवार होकर आया था। लांडेवाडी में पीछे से दोपहिया पर सवार होकर आये दो लोगों ने पिस्तौल दिखाकर उसे रोका। अक्षय ने उनकी पिस्तौल नकली है कहकर एक को धक्का दे दिया। तब आरोपियों ने देख लो असली है या नकली, कहकर उसकी ओर फायरिंग की। हाथापाई में अक्षय ने आरोपी के हाथ से पिस्तौल छिम ली। इस बीच फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तब घबराकर दोनों आरोपी दोपहिया पर सवार होकर वहां से भाग निकले। इसकी जानकारी पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अक्षय से आरोपियों की पिस्तौल के साथ ही तीन जिंदा कारतूस और फायरिंग के बाद वहां गिरे कारतूस के खाली खोखे को बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Previous Post

पिकनिक मना कर लौट रहे छात्रों की कार ट्रक से टकराई, 9 की दर्दनाक मौत

Next Post

धुलिया: सेंधमारी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, 7 लाख रुपये के आभूषण बरामद , 3आरोपी गिरफ्तार

Next Post
dhule Crime

धुलिया: सेंधमारी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, 7 लाख रुपये के आभूषण बरामद , 3आरोपी गिरफ्तार

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.