तहसिल मे करोडों का नुकसान होने का अनुमान
पटेल परिवार के द्वारा बाढ़ ग्रस्त के लिए भोजन व्यवस्था
शिरपुर(तेज़ समाचार प्रतिनिधि ): शिरपुर तहसिलमे पिछले 5-6 दिन से लगातार बारिश ने कल शुक्रवार रात से अधिक जोर पकडते हुए शहर समेत तहसिल मे तबाही मचाई। जिसमे फत्तेपुरवका बांध टुटा तो तहसिल से जानेवाला राज्य महामार्ग क्रमांक 1 पुरी तरह बंद पड गया। तहसिल के चारों तरफ तबाही की खबरें है। जिससे तहसिल मे करोडोंका नुकसान होने का अनुमान है। शुक्रवार को ताप्ती नद में 2 लाख 42 हजार 507 क्युकेस पानी छोड़ा गया सुरक्षा की दृष्टि से शिरपुर स्थित दबाशी पुल को यातायात के लिए बंद किया वही पर शिरपुर शहर में नदी का पानी घुसने से कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई
इस साल बारीश ने जोरदार दस्तक देते हुए तहसिलवमे पिछले 5-6 दिनों से लगातार बारीश ने शुक्रवार को अधिक जोर पकडा जिससे तहसिल मे तबाही मचने से काफी नुकसान होने की जानकारी है। कल शुक्रवार पुरे तहसिल मे सबेरे से मूसलाधार बारीश ने जोर पकडा जिससे नदियां उफान पर है और जल स्तर काफी बढ गया।
तहसिलके फत्तेपूर (फॉ) का डैम फूट गया। वहीं शिरपूर से बोराडी जाने वाला रास्ता बुरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं राज्य महामार्ग क्रमांक 1 जोयदा मे अरूणावती नदी ऊफान पर हैं जिसके चलते पुलीया से ऊपर पानी का बहाव हैं। वहीं शिरपूर शहर मे अरूणावती नदीने रौद्र रूप धारण किया जिस का पानी शहर के काफी अंदर तक चला गया। जिस से पुरी दुकानें दिनभर बंद रही। साथ ही मजदूरी करने वालों की झोपडीयां पानी मे डूब गई थी। साथ ही शनी मंदीर परिसरमे 20-25 झुग्गी, झोपडियां बह गई। वहीं दुर्बूल्या, फत्तेपूर, चांदसुर्या, जोयदा, वाकपाडा, सामऱ्यापाडा, वकवाड, जामण्यापाडा, आंबा, बोराडी आदि गावों से नुकसान की जानकारी है। लेकीन तेज बारिश के चलते प्रशासन को भी राहत कार्य मे बाधा उत्पन्न हो रही थी।
डैम टुटा, सडके बंद हुई, शहर मे अंदर चला आया पानी पुरे तहसिलमे खौफ का माहौल हैं । शिरपूर शहर को पानी आपुर्ती करने वाले सांगवी डैम क्षमता से अधिक भरने से परिसर मे दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं शह रमे नगरपालिका की ओर से नागरिकों सावधानी बरतने का आवाहन किया जा रहा