• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

बाढ़ : पुणे रेल मंडल ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

Tez Samachar by Tez Samachar
August 11, 2019
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
बाढ़ : पुणे रेल मंडल ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

पुणे (तेज समाचार डेस्क). बाढ प्रभावित सांगली, कोल्हापुर एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगों को पुणे रेल मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारों एवं यूनियनों द्वारा राहत सामग्री, दैनिक उपयोग की जरूरी वस्तुओं, खाने पीने की चीजों, बिस्किट, पानी, खाना,कपड़े, कम्बल, चादर, आदि की मदद पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है.

इसी कड़ी में रविवार को मंडल रेल प्रबंधक मिलिंद देउस्कर की पहल पर राहत सामग्री की एक खेप इन क्षेत्रों के लिए रवाना की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में कंबल, चादरे, महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों के लिए कपड़ों के पैकेट, खाने-पीने की चीज़ों आदि के पैकेट्स शामिल हैं. उन्हें सांगली, कोल्हापुर, मिराज में स्थानीय प्रशासन एवं राहत कार्यों में जुटे जिम्मेदार संगठनों को सौंपा जाएगा, जो प्रभावितों तक इन्हें पहुंचाएंगे.

महिला समाज सेवा संगठन ने जुटाई राहत सामग्री
इसके अलावा महिला समाज सेवा संगठन ने भी आगे आकर इस प्रकार की सेवा में अपना योगदान दिया है. संगठन की अध्यक्ष सीमा देउस्कर ने जुटाई गई राहत सामग्री को सांगली जिले के सर्वाधिक प्रभावित ग्राम ब्रह्मनाल एवं नांद्रे के जरूरत मंद लोगों तक  सीधे पहुंचाने का उपक्रम हाथ में लिया है. इसके लिए कर्मचारियों के सहयोग से विशेष दल राहत सामान लेकर लोगों को वितरित करेंगे. इन गांवों में संगठन की ओर से चिकित्सकीय सेवा के साथ ही दवाओं का वितरण भी किया जाएगा.

– सांगली-कोल्हापुर-मिरज में खाने का वितरण
इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से जब से बाढ़ की स्थिति बनी है. सांगली, कोल्हापुर एवं मिरज स्टेशनों पर रेल स्टाफ द्वारा यात्रियों को नाश्ता, चाय, बिस्किट,व एवं खाने के पैकेट दिए जा रहे हैं. मुश्किल  में फंसे लोगों तक राहत एवं मदद करने का रेलवे का यह एक प्रयास है.

Tags: flood in Kolhapurflooded peopleheavy rain in sangalihelp by pune railwaysangali
Previous Post

धुलिया: मुख्यमंत्री आपदा कोष में अनूप अग्रवाल ने दिए 2 लाख की सहायता

Next Post

दुर्गा पूजा समितियों पर टैक्स के विरोध में धरना देगी ममता बनर्जी

Next Post
दुर्गा पूजा समितियों पर टैक्स के विरोध में धरना देगी ममता बनर्जी

दुर्गा पूजा समितियों पर टैक्स के विरोध में धरना देगी ममता बनर्जी

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.