नंदुरबार: राजस्व कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर अनुचित ने हड़ताल पर
नंदुरबार (तेज़ समाचार प्रतिनिधि ): प्रदेश राजस्व प्रशासनिक अधिकारी संघ का मांगों के समर्थन में नंदुरबार में बेमियादी आंदोलन जारी है। नायब तहसीलदारों की ग्रेड पे बढ़ाए न जाने से रोष पनपता जा रहा है। गुरुवार को संघ अध्यक्ष की अध्यक्षता में अनशन शुरू किया गया है ज़िला प्रशासन को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया किंतु प्रशासन ने राजस्व कर्मियों की मांग की ओर अनदेखी कर रखी है जिससे आहत कर्मियों ने अनिश्चितकालीन अनशन पुकारा है मांग को जल्द पूरा न किए जाने पर वृहद आंदोलन की बात कही गई। पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राजस्व मंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
संघ के आह्वान पर जिले में भी मांगों के समर्थन तहसीलदार और नायब तहसीलदारों में रोष पनपता जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि नायब तहसीलदार की ग्रेड पे 4200 से बढ़ाकर 4600 किए जाना न्यायोचित होगा। जबकि अन्य पदों पर ग्रेड पे को बढ़ाया गया है, ग्रेड पे न बढ़ाए जाने से नायब तहसीलदारों के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। न्यायिक कार्य के साथ ही मजिस्ट्रेट का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन राजस्व परिषद की ओर से ग्रेड पे बढ़ाए जाने की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस तरह से राजस्व लिपिक को राजस्व सहायक पद लिखा जाए, नायब तहसीलदार की सीधी भर्ती के पद 33 से 20 प्रतिशत समेत अन्य मांगों की पूर्ति हेतु अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा रहा है इस आंदोलन में मिलिंद निकम ,हेमंत देवकर, महिंद्र कदमबांडे ,बीएस पावरा,आर एम चौधरी,गुणवंत पाटील आदि अनशन में शामिल हुए हैं।
में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष के साथ तहसीलदार नंद प्रकाश मौर्य, राम सुरेमनधर द्विवेदी, नायब तहसीलदार प्रमेश कुमार सोनकर, आशीष कुमार ¨सह, नितिन राजपूत ने भी ग्रेड पे बढ़ाए जाने की मांग की। सभी अधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। राजस्व मंत्री को संबोधित एडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि नायब तहसीलदार की प्रोन्नति तहसीलदार के पद होती है, जबकि तहसीलदार की ग्रेड पे 5400 है।