• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

महाराष्ट्र के कड़कनाथ घोटाले में फंसा राज्यमंत्री सदाभाऊ खोत का बेटा

Tez Samachar by Tez Samachar
September 6, 2019
in Featured, प्रदेश
0
महाराष्ट्र के कड़कनाथ घोटाले में फंसा राज्यमंत्री सदाभाऊ खोत का बेटा
सातारा (तेज समाचार डेस्क). कडकनाथ मुर्गी पालन व्यवसाय में निवेश पर भारी रिटर्न्स का लालच देकर ‘महारयत अ‍ॅग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ ने राज्यभर के किसानों के साथ धोखाधड़ी किये जाने का मामला सामने आया है। इस कंपनी के निदेशक मंडल के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। इसमें कृषि राज्यमंत्री सदाभाऊ खोत के पुत्र सागर खोत के खिलाफ 72 किसानों के साथ धोखाधड़ी किये जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। सातारा जिले के पाटण पुलिस थाने में पाटण तालुका के 72 किसानों के एक करोड़ 48 लाख 43 हजार 519 रुपए के गबन को लेकर सागर खोत समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
– किसानों के साथ धोखाधड़ी
कडकनाथ मुर्गी पालन के व्यवसाय में निवेश के नाम पर राज्यभर के किसानों के साथ धोखाधड़ी की गई है। सांगली, सातारा, कोल्हापुर और पुणे जिले समेत संपूर्ण महाराष्ट्र में महारयत अ‍ॅग्रो कंपनी और उसकी छह उपकँपनियों ने यह गोरखधंधा चलाया है। यह घोटाला सामने आने के बाद इसका शिकार हुए किसानों ने सातारा जिला की पुलिस प्रमुख तेजस्वी सातपुते से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए सातपुते ने पाटण पुलिस को संबंधितों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसके अनुसार पुलिस ने कृषि राज्यमंत्री सदाभाऊ खोत के पुत्र सागर खोत समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे सदाभाऊ की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
Tags: kadaknath cock scamsadabhau khotकड़कनाथ घोटालासदाभाऊ खोत
Previous Post

तेज समाचार डॉट कॉम पर देखे चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग

Next Post

गुजरात का सोमनाथ मंदिर देश का सबसे स्वच्छ मंदिर

Next Post
गुजरात का सोमनाथ मंदिर देश का सबसे स्वच्छ मंदिर

गुजरात का सोमनाथ मंदिर देश का सबसे स्वच्छ मंदिर

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.