• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

रंगीला गर्ल का कांग्रेस से मोह भंग, दिया इस्तीफा

Tez Samachar by Tez Samachar
September 10, 2019
in Featured, देश
0
रंगीला गर्ल का कांग्रेस से मोह भंग, दिया इस्तीफा

मुंबई (तेज समाचार डेस्क). बॉलीवुड की रंगीला फेम अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का 5 महीने बाद ही कांग्रेस से मोह भंग हो गया. उर्मिला ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए उर्मिला ने कहा कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक समझ बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए है, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं. उर्मिला 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुई थी. उन्होंने उत्तर मुंबई सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्‌टी से हार गई थीं.

– शुरू से ही नजरंदाज की गई
उर्मिला ने इस्तीफे में लिखा, कि पहली बार मन में इस्तीफे का विचार तब आया था जब 16 मई को लिखे मेरे पत्र पर तत्कालीन मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने कोई एक्शन नहीं लिया. इसके बाद इस गोपनीय संवाद को बड़ी आसानी से मीडिया में लीक कर दिया गया. यह मेरे साथ छल था. दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले उर्मिला ने खत में अपनी हार के लिए स्थानीय नेताओं पर उंगली उठाई थी. हार के लिए कमजोर रणनीति, कार्यकर्ताओं की अनदेखी और फंड की कमी को जिम्मेदार बताया था.

– धारा 370 हटाने का किया था विरोध
उर्मिला ने कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने की वजह से केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद होने के चलते उन्हें अपने ससुराल वालों की खबर नहीं मिल पा रही है. उर्मिला की शादी मोहसिन अख्तर मीर से हुई है. वह कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं.

Tags: Artical-370ComgressGopal ShettiRangila girlUrmila Matondarउर्मिला मातोंडकरकांग्रेसगोपाल शेट्टी
Previous Post

काला जादू के नाम पर महिला को ठगा

Next Post

मुंबई में कांग्रेस को दूसरा झटका, कृपाशंकर सिंह ने छोड़ी पार्टी

Next Post
मुंबई में कांग्रेस को दूसरा झटका, कृपाशंकर सिंह ने छोड़ी पार्टी

मुंबई में कांग्रेस को दूसरा झटका, कृपाशंकर सिंह ने छोड़ी पार्टी

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.