• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

महाराष्ट्र : भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, ठाणे-कोंकण में स्कूल-कॉलेज बंद

Tez Samachar by Tez Samachar
September 19, 2019
in Featured
0
Maharashtra heavy rain alert

महाराष्ट्र : भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, ठाणे-कोंकण में स्कूल-कॉलेज बंद

मुंबई (तेज समाचार डेस्क): बारिश और बाढ़ की विभीषिका झेल रहे महाराष्ट्र के लोगों को अब भी इससे राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने राज्य में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के मद्दनेजर मुंबई, ठाणे और कोंकण में आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। साथ ही समुद्री तटों पर मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक नहीं जाने की सलाह दी गई है।
बुधवार रात में मुंबई के कई इलाकों सहित उपनगरों, नवी मुंबई, ठाणे और मुंबई महानगर के उत्तर क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। दक्षिण मुंबई में भी हल्की वर्षा हुई। लगातार बारिश के मद्दनेजर राज्य सरकार ने स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।राज्य के मानव संसाधन विकास मंत्री आशीष शेलार ने कहा है कि भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर एहतियातन मुंबई, ठाणे, कोंकण क्षेत्र के सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में आज की छुट्टी घोषित की गई है। साथ ही महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में जिला कलेक्टर को स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं।
भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को मुंबई, रायगण, विदर्भ और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) के मुताबिक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके तहत गोवा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर दिनभर भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीपों पर अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी ने दक्षिण आंध्र प्रदेश के तमिलनाडु तमिलनाडु तटों और अंडमान सागर पर मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्री क्षेत्रों में उद्यम नहीं करने की भी सलाह दी है।
Tags: Maharashtra heavy rain alertmaharashtra-red-alert-for-heavy-rain-school-college-in-thane-konkan-closed
Previous Post

धुलिया : सेवानिवृत्त केंद्र प्रमुख के आवास से लाखों के आभूषणों की चोरी

Next Post

Alert: आ रहा सबसे खतरनाक वायरस, 36 घंटे में पूरी दुनिया में हो सकती है 8 करोड़ मौत

Next Post
Ebola-Scientist-Operation

Alert: आ रहा सबसे खतरनाक वायरस, 36 घंटे में पूरी दुनिया में हो सकती है 8 करोड़ मौत

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.