धुलिया : दुर्गा अष्टमी और नवमी पर लोगो ने की आदि शक्ति की पूजा
नवचंडी पूर्णा हुति महायज्ञ में हुए भक्ति शामिल
धुलिया (वाहिद काकर):एकवीरा देवी मां के भक्तों ने रविवार को अष्टमी और नवमी पूजन पर आदि शक्ति की अराधना की। देवी मां की पोशाकें और मैया को चुनरी आदि चढ़ाई गई। वही मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ था और मां भगवती की अराधना कर रहे थे। नवदुर्गा के दौरान पूरा वातावरण धर्म मय बना हुआ है। लोग माता की भक्ति में डूबे हुए है। महाराष्ट्र के पांचवे धर्म शक्तिपीठ एकवीरा देवी मंदिर में नवचंडी पूर्णाहुति महायज्ञ में धार्मिक आहुतियां देने के लिए गुजरात मुंबई मध्यप्रदेश और कर्नाटक से भक्तों का भारी हुजूम उमड़ा.
रविवार को दुर्गा अष्टमी और नवमी का पूजन किया गया। महिलाओं ने कन्याओं के लिए व्यंजन बनाए और नौ देवी के रुप में कंजको को जिमाया। अग्रवाल नगर निवासी सुषमा का कहना था कि कन्याओं की पूजा करना मानो देवी मां की पूजा करना है। जिससे देवी मां खुश हो जाती है और हर मनोकामना पूर्ण करती है। मनीषा और निशा का कहना था कि देवी मां सब पर कृपा करती है। श्री एकवीरा व रेणुका मंदिर समिति की ओर से नवचंडी हवन का आयोजन किया गया।
अष्टमी और नवमी का पूजन हुआ। मंदिरों पर माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आया। रविवार को ही नवमी पूजन किया गया। मंदिर में शाम को मां की आरती कर उपवास खोला। भजन, कीर्तन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पुर्णाहुती नवचंडी यज्ञ कार्यक्रम में श्री व सौ.वसंत साहेबराव पाटील.मोराणे,श्री व सौ.चंद्रकांत पांडुरंग देव.नाशिक,श्री व सौ.दिलीप तुळशीराम मराठे,कल्याण.श्री व सौ.भरत यशवंत चौधरी,धुळे.श्री व सौ.किरण तुकाराम विसपुते,सुरत.श्री व सौ.एकनाथ सतिष विसपुते,पालघर.श्री व सौ.काशिनाथ साहेबराव पाटील.श्री व सौ.सुरेश भावराव पाटील पूजा अर्चना ने पूजा अर्चना की यजमान प्रदीप अंबादास जोशी,धनंजय भंडारी सहित 11 ब्राम्हणवृंद उपस्थिति में यज्ञ समारोह का समापन हुआ भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया.