• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

मल्लिकार्जुन खड़गे और संजय निरुपम में ठनी

Tez Samachar by Tez Samachar
October 7, 2019
in Featured, देश, प्रदेश, मुंबई
0
मल्लिकार्जुन खड़गे और संजय निरुपम में ठनी
मुंबई (तेज समाचार डेस्क). महाराष्ट्र में होनेवाले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों में काफी गर्माहट देखी जा रही है. जिसे टिकट नहीं मिला वह अपनी ही पार्टी की बखिया उधेड़ने में लगा हुआ है. कांग्रेस में भी इस समय घमासान मचा हुआ है. टिकट बंटवारे में अपनी सिफारिशों को दरकिनार किए जाने से पार्टी छोड़ने की धमकी दे चुके पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम अब खुल कर बागी हो गए है और उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है. सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर खड़गे पर तानाशाही रवैया अपनाने और पार्टी को खत्म करने के रास्ते पर चलने का आरोप लगाया. इससे पहले भी पिछले हफ्ते उन्होंने खड़गे पर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था. उन्होंने चुनाव प्रचार में हिस्सा न लेने का भी ऐलान किया है.
– कांग्रेस को निपटाने में लगे है खड़गे : निरुपम
निरुपम ने खड़गे पर आरोप लगाया है कि उन्होंने चुनावी रणनीति तय करने के लिए रविवार को बुलाई गई मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति (MRCC) की बैठक को 15 मिनट में निपटा दिया और खुद के सिवा किसी अन्य को बोलने तक नहीं दिया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे महान रणनीतिकार तो कांग्रेस को ही निपटा देंगे. निरुपम ने ट्वीट किया, ‘महान नेता खड़गेजी ने कल यानी रविवार को MRCC में चुनाव की रणनीति बनाने के लिए मीटिंग बुलाई. 15 मिनट में मीटिंग खत्म हो गई. किसी को बोलने नहीं दिया. खुद बोले और मेरा मजाक उड़ाके चले गए. दुर्भावना से ग्रस्त ऐसे महान रणनीतिकार कांग्रेस को बचाएंगे या निपटाएंगे?’
– कांग्रेस के अन्य नेताओं पर भी साधा निशाना
इससे पहले, शुक्रवार को संजय निरुपम ने मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के बड़े नेताओं पर हमला बोला और आरोप लगाया कि राहुल गांधी व उनके करीबियों के खिलाफ साजिश रची जा रही है. टिकट बंटवारे पर असंतोष जताते हुए कहा कि 3-4 को छोड़ ज्यादातर सीटों पर पार्टी की जमानत जब्त हो जाएगी. खड़गे को निशाने पर लेते हुए निरुपम ने कहा कि उनके सुझाए हुए उम्मीदवारों से बात तक नहीं की गई. उन्होंने कहा कि इसे जल्द से जल्द ठीक नहीं किया गया तो पार्टी और बर्बाद हो जाएगी.
– कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत होगी जब्त
निरुपम ने दावा किया कि मुंबई में 3-4 सीटों के अलावा बाकी सब जगह उम्मीदवारो की जमानत जब्त हो जाएगी. संजय निरुपम ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘मैंने उनसे वर्सोवा, गोरेगांव समेत 4 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सिफारिश की थी, मैंने दिल्ली जाकर उम्मीदवारों को उनसे मिलवाया भी लेकिन खड़गे ने किसी से बात भी नहीं की और आज एक भी सीट उनमें से किसी को नहीं दी गई. पूरी साजिश हो रही है मेरे खिलाफ. यह एक सोची-समझी राजनीति है.’
Tags: CongressMallikarjun Kadagesanjay nirupamकांग्रेसट्वीटसंजय निरुपमए मल्लिकार्जुन खड़गे
Previous Post

शिरपुर में होगा विजयदशमी पर रावण दहन, माली समुदाय द्वारा 24 साल से चली आ रही परंपरा

Next Post

डुमरांव, जहां आज भी दशहरा के मौके पर राज परिवार करता है तौजी का आयोजन 

Next Post
डुमरांव, जहां आज भी दशहरा के मौके पर राज परिवार करता है तौजी का आयोजन 

डुमरांव, जहां आज भी दशहरा के मौके पर राज परिवार करता है तौजी का आयोजन 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.