• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

धार : ट्राले ने 3 कार और 1 बाइक को मारी टक्कर, 5 की मौत , 15 घायल

Tez Samachar by Tez Samachar
October 28, 2019
in Featured, प्रदेश
0
धार : ट्राले ने 3 कार और 1 बाइक को मारी टक्कर, 5 की मौत , 15 घायल

धार : ट्राले ने 3 कार और 1 बाइक को मारी टक्कर, 5 की मौत , 15 घायल

धार (तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):  मध्यप्रदेश के धार जिले में धामनोद थाना अंतर्गत राऊ-खलघाट फोरलेन पर स्थित गणेश घाट पर सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। गणेश घाट पर ब्रेक फेल हो जाने के कारण एक ट्राला कई वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता चला गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक वाहन सवार घायल हो गए हैं। पुलिस-प्रशासन ने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से धामनोद के सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राऊ-खलघाट फोरलेन स्थित गणेश घाट पर सोमवार शाम को एक तेज रफ्तार ट्राला (आरजे 08, एयू 1654) ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया और आगे चल रही तीन कारों एवं एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान एक कार ट्राले में फंस गई, जिसे लेकर वह करीब दो किलोमीटर घसीटता हुआ अपने साथ ले गया। जिन वाहनों को ट्राले ने टक्कर मारी वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए धामनोद के अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में दो बच्चों और एक महिला की हालत गंभीर है।
सिविल अस्पताल के डॉ. संजय पाटीदार ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को इंदौर रेफर किया गया है, जबकि कुछ घायलों का धामनोद में उपचार जारी है। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। हालांकि, पुलिस ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
Tags: dhar-trolley-kills-3-cars-and-1-bike-5-killed-15-injured
Previous Post

फिर हुई भाजपा कार्यकर्ता की निर्मम हत्या

Next Post

राठ: महिला से मारपीट-लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Next Post
राठ: महिला से मारपीट-लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राठ: महिला से मारपीट-लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.