• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

लुधियाना अस्पताल की नर्स निकली खालिस्तानी आतंकी, 2 गिरफ्तार

Tez Samachar by Tez Samachar
November 12, 2019
in Featured, देश
0
लुधियाना अस्पताल की नर्स निकली खालिस्तानी आतंकी, 2 गिरफ्तार

लुधियाना अस्पताल की नर्स निकली खालिस्तानी आतंकी, 2 गिरफ्तार

साथी समेत किया गिरफ्तार, कई हिन्दू संगठनों के नेता थे निशाने पर
जांच में खुलासा, टेरर फंडिंग से जुड़ा है पूरा मामला 
चंडीगढ़ (तेज़ समाचार डेस्क ): पंजाब पुलिस ने एक महिला समेत दो खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को टेरर फंडिंग के साथ जोड़ा जा रहा है। आरोपित महिला लुधियाना के एक अस्पताल में नर्स की नौकरी कर रही थी। नर्सिंग की आड़ में वह खालिस्तानी गतिविधियों में भी लिप्त थी। दोनों के निशाने पर पंजाब के हिन्दू संगठनों के नेता थे और बहुत जल्द पाकिस्तानी एजेंसी से उनके पास ग्रेनेड व हथियार भेजे जाने थे।
पंजाब पुलिस के ऑपरेशन सेल ने 2 खालिस्तानी आतंकियों को सोमवार को देर शाम गिरफ्तार किया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त महिला नर्स की नौकरी करते हुए अपने साथ कई अन्य महिलाओं को जोड़ने का काम कर रही थी जबकि उसका साथी गुरदासपुर से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपित पुरुष दुबई में बतौर ड्राइवर काम कर चुका है। इन दिनों पंजाब आया हुआ था। गिरफ्तार की गई महिला की शिनाख्त सुरिंदर कौर के रूप में हुई है। आरोपित महिला फरीदकोट की रहने वाली है जो लुधियाना के एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी। सुरिंदर कौर के साथी की पहचान लखबीर सिंह (23) के रूप में हुई है जो होशियारपुर का रहने वाला है और दुबई में बतौर ड्राइवर काम कर चुका है। दोनों व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हुए थे।
पूछताछ में पता चला है कि उनको जल्द ही पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई की मदद मिलने वाली थी। आईएसआई और विदेशों में बैठे खालिस्तानी आतंकियों के एक हैंड ग्रेनेड की खेप पंजाब में भेजी जानी थी। इस खेप को इन्हें पंजाब में एक्टिव खालिस्तानी आतंकियों और उनके स्लीपर सेलों को डिलीवर करना था। इन दोनों को विदेशों में बैठे खालिस्तानी आतंकियों द्वारा लगातार फंडिंग की जा रही थी। नर्सिंग के काम की आड़ में आतंकी गतिविधि सुरेंद्र कौर की उम्र 33 वर्ष है वो अविवाहित है। वह मूल रूप से पंजाब के फरीदकोट की रहने वाली है। इन दोनों की कॉल डिटेल और बैंक अकाउंट से पुलिस ने ट्रेस किया कि ये दोनों खालिस्तानी समर्थक आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।
Tags: khalistani-terrorist-turns-out-to-be-nurse-of-ludhiana-hospital-2-arrested
Previous Post

गुरु नानक देव की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणा हैं : कोविंद

Next Post

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

Next Post
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.