• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अमिताभ बच्चन ने लिखी ब्लॉग पोस्ट, बताया जिंदगी का मिजाज़

Tez Samachar by Tez Samachar
November 20, 2019
in Featured, मनोरंजन
0
अमिताभ बच्चन ने लिखी ब्लॉग पोस्ट, बताया जिंदगी का मिजाज़

POTRATE BY MITEN LAPSIYA JALGAON

अमिताभ बच्चन ने लिखी ब्लॉग पोस्ट, बताया जिंदगी का मिजाज़

नई दिल्ली ( तेजसमाचार प्रतिनिधि ) –   महानायक अमिताभ बच्चन की पिछले कुछ समय से सेहत ठीक नहीं है और हाल ही में उनको कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अमिताभ ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें सख्त तौर पर काम ना करने की सलाह दी है. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक और ब्लॉग पोस्ट के जरिए जिंदगी के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया है.

अमिताभ बच्चन का ये ब्लॉग पोस्ट वायरल हो रहा है. इसमें वे लिखते हैं, ‘हर रोज के शुरू होते ही इस बात की उम्मीद रहती है कि आगे क्या होगा और किन हालात का सामना करना पड़ेगा, जो भी है उसके बारे में मालूम नहीं है. इससे उबरने या इसे स्वीकार करने को लेकर क्या स्थिति है, अंतत: नतीजा निकलता है कि ये निरंतर एक जारी रहने वाला काम था और किसी को ये करना ही था, क्योंकि इसे मरम्मत की जरूरत है.’

PORTRAIT BY MITEN LAPSIYA JALGAON

‘जिंदगी कभी हार नहीं मानती’

अमिताभ बच्चन कहते हैं कि जिंदगी कभी हार नहीं मानती है और ये आसानी से हार ना मानने की अपील भी करती है, यही जिंदगी की खूबसूरती है. जिंदगी के संघर्षों का जिक्र करते हुए बिग बी कहते हैं कि एक इंसान को हर रोज संघर्ष का सामना करना पड़ता है. वे कहते हैं, ‘धूल, गंदगी, बारिश, मिट्टी और गर्मी… इन मुश्किलों के बावजूद वह जीवित रहने के लिए अपने संघर्ष को जारी रखती है क्योंकि जिंदगी एक अनवरत मरम्मत का काम है.’

अमिताभ बच्चन आगे कहते हैं, ‘इसे सुलझाने की जरूरत है, इसके समाधान की जरूरत है.’ अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से बाहर आने के बाद एक ऐसा ही ब्लॉग साझा किया था, जिसमें डॉक्टरों को स्वर्ग का दूत बताते हुए उन्होंने कहा था कि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. विदित हो कि अमिताभ बच्चन को विगत 15 अक्टूबर को नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जिसके बाद वह 18 अक्टूबर को डिस्चार्ज हुए थे. फिलहाल, अमिताभ बच्चन सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 11वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. जल्द ही वह फिल्म चेहरे, गुलाबो सिताबो और झुंड में दिखाई देंगे.

Tags: #अमिताभamitabh bachchanentertainment
Previous Post

पश्चिम बंगाल सरकार से हेलीकॉप्टर न मिलने से राज्यपाल आहत

Next Post

आम लोग कर सकेंगे लग्जरी ट्रेन में सफर, कम हो सकता है किराया

Next Post
आम लोग कर सकेंगे लग्जरी ट्रेन में सफर, कम हो सकता है किराया

आम लोग कर सकेंगे लग्जरी ट्रेन में सफर, कम हो सकता है किराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.