• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

मां एकवीरा देवी के दरबार में उद्धव

Tez Samachar by Tez Samachar
December 12, 2019
in Featured, पुणे, प्रदेश, मुंबई
0
मां एकवीरा देवी के दरबार में उद्धव
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क). मुख्यमंत्री के तौर पर महाराष्ट्र की कमान संभालने के बाद उद्धव ठाकरे गुरुवार सुबह लोनावला के कार्लागढ़ पहुंचे.यहां पर उन्होंने ठाकरे परिवार की कुलदेवी मां एकवीरा देवी के मंदिर में जाकर दर्शन किये.इस दौरान पत्नी शर्मिला ठाकरे और पुत्र आदित्य ठाकरे भी उनके साथ थे.पूरा परिवार यहां विशेष पूजा में शामिल हुआ.एक विशेष हेलीकॉप्टर से लोनवाला पहुंचे मुख्यमंत्री तकरीबन एक घंटे तक यहां रहे. यहां देवस्थान की ओर से उनका सम्मान किया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री ठाकरे छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मस्थान, शिवनेरी किले की ओर रवाना हुए.मुख्यमंत्री के दौरे से पहले इलाके में कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे.
शिवनेरी किले पर परिवार संग पहुंचे उद्धव ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पालने को हाथ से झुलाया और राजमाता जीजाबाई (जिजाऊ) की प्रतिमा के दर्शन किए.यहां भी वे तकरीबन एक घंटे तक रहे और वहां देखरेख करने वाले लोगों से बातचीत की.उन्होंने कहा, बचपन से मैं यहां आता रहा हूं, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं पहली बार यहां आया हूं.यह छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मस्थान हैं.पिछले साल मैं यहां की मिट्टी लेकर अयोध्या गया था.कोई इसे माने या ना माने, लेकिन नवंबर से नवंबर तक जो भी रिजल्ट आया वह अच्छा आया.मुझ पर जो भी जिम्मेदारी है वह अप्रत्याशित रूप से आई है.इसका मतलब ये हैं कि शिवराय और जिजाऊ का आशीर्वाद मुझ पर है.
इस मौके पर मावल के सांसद श्रीरंग बारणे, मावल के विधायक सुनील शेलके, पूर्व महापौर अनंत तरे, मदन भोई, नवनाथ देशमुख, विलासराव कुटे, कोल्हापूर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक सुहास वारके, अपर जिलाधिकारी साहेबराव गायकवाड, प्रांताधिकारी संदेश शिर्के, तहसिलदार मधुसूदन बर्गे व अन्य उपस्थित थे.
Tags: CMEkveera Devikarla caveUddhav Thakareउद्धव ठाकरेएकवीरा देवी
Previous Post

असम की कानून व्यवस्था यूनिफाइड कमांड के हवाले, 3 और क्षेत्रों में कर्फ्यू

Next Post

औरंगाबाद: बेटे ने मां को बनाया अपनी हवस का शिकार

Next Post
औरंगाबाद: बेटे ने मां को बनाया अपनी हवस का शिकार

औरंगाबाद: बेटे ने मां को बनाया अपनी हवस का शिकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.