• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

किशोरी से बलात्कार, पौने दो साल बाद दर्ज हुआ मामला

Tez Samachar by Tez Samachar
December 26, 2019
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
किशोरी से बलात्कार, पौने  दो साल बाद दर्ज हुआ मामला

पिंपरी (तेज समाचार डेस्क). घर में अकेली किशोरी को देखकर उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.मार्च 2018 में घटी इस घटना का पर्दाफाश एक सामाजिक संस्था द्वारा किया गया है.पीड़ित किशोरी की शिकायत के आधार पर हिंजवड़ी पुलिस ने राजा उर्फ राजेश्वर नरहरी भुसावर नामक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.हालांकि अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

– माता-पिता को जान से मारने की धमकी
हिंजवड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राजेश्वर ने जब पीड़ित किशोरी को उसके घर पर अकेले देखा तब वह उसके घर गया. उसे मैगी बनाकर देने के लिए कहा. जब किशोरी किचन में गई तब उसने घर दरवाजा भीतर से बन्द कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके माता पिता को जान से मार देगा, यह धमकी भी उसने दी.

– चैतन्य महिला मंडल ने किया पर्दाफाश
इसके चलते पीड़िता ने इस वारदात के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया. हालांकि जब उसकी मुलाकात मोशी स्थित चैतन्य महिला मंडल की संस्थापिका ज्योती पठानिया से हुई तब उसने उन्हें इस बारे में बताया और यह मामला सामने आया.पठानिया ने हिंजवड़ी पुलिस को इस बारे में खत लिखकर जानकारी दी.इसके बाद पीड़िता की शिकायत दर्ज कर राजेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.फिलहाल मामले की छानबीन जारी है.

Tags: crime newsrape with teen age girl in puneदुष्कर्मबलात्कार
Previous Post

पुणे : पुलिस अधिकारी के बेटे ने की फांसी लगा कर आत्महत्या

Next Post

108 साल पहले आज ही के दिन पहली बार गाया गया था ‘जन-गण-मन’

Next Post
108 साल पहले आज ही के दिन पहली बार गाया गया था ‘जन-गण-मन’

108 साल पहले आज ही के दिन पहली बार गाया गया था 'जन-गण-मन'

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.