• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अगले 2 साल में खत्म होगी बुंदेलखंड से पानी की समस्या

Tez Samachar by Tez Samachar
April 20, 2017
in प्रदेश
0

झांसी (तेज समाचार प्रतिनिधि). उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में बनी नई सरकार ना तो किसी परिवार का भला करने आई है और ना ही जाति का, हम यहां लोक कल्‍याण के लिए आए हैं. योगी आदित्‍यनाथ बुंदेलखंड दौरे के दौरान झांसी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. यहां उन्‍होंने कहा कि बुंदेलखंड में अगले दो वर्षों के भीतर पानी की कहीं कोई किल्‍लत नहीं होगी.

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि आज तक गरीबों के नाम पर सिर्फ योजनाएं बनाई गईं. गरीबों के नाम पर सिर्फ राजनीति की गई है. लेकिन, पहली बार केंद्र में ऐसी सरकार आई है जिसने गरीबों की सुध ली है. उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को बैंकिंग व्‍यवस्‍था से जोड़ा है.

– भ्रष्‍टाचार से कोई समझौता नहीं

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि हम भ्रष्‍टाचार, अराजकता के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे. हम सख्‍ती के साथ निपटेंगे. जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ निलम्‍बन ही नहीं बल्‍कि बर्खास्‍त करने की कार्रवाई करेंगे. मुख्‍यमंत्री ने कहा कि शासन की हर योजना गरीबों तक पहुंचेंगी, इस बात पर कोई शक नहीं करिएगा. हम ऐसा करने जा रहे हैं और जल्‍द ही आपको ये दिखाई देने लगेगा.

– बुंदेलखंड-दिल्‍ली 6 लेन एक्‍सप्रेस-वे

योगी ने कहा कि बुंदेलखंड को 6 लेन के एक्‍सप्रेस वे के जरिए दिल्‍ली के साथ जोड़ेंगे. उन्‍होंने कहा कि 6 लेन की सड़क के साथ ही यहां उद्योग आएंगे और लाखों नौजवानों को रोजगार मिलेगा.

Tags: Yogi Adityanath‬
Previous Post

गर्मी से बेहाल बंदरों की मेहमान नवाजी : उठाया आइसक्रीम का लुत्फ

Next Post

ये हरियाली और ये रास्ता… हरे-भरे गलीचे पर दौड़ेगी नागपुर मेट्रो

Next Post

ये हरियाली और ये रास्ता... हरे-भरे गलीचे पर दौड़ेगी नागपुर मेट्रो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.