• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को संदिग्ध लिफाफा भेजने के मामले में नांदेड़ का डॉक्टर गिरफ्तार

Tez Samachar by Tez Samachar
January 18, 2020
in Featured, प्रदेश
0
सांसद प्रज्ञा ठाकुर को संदिग्ध लिफाफा भेजने के मामले में नांदेड़ का डॉक्टर गिरफ्तार

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को संदिग्ध लिफाफा भेजने के मामले में नांदेड़ का डॉक्टर गिरफ्तार

नांदेड़  (तेज समाचार डेस्क): सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को धमकी भरा पत्र और संदिग्ध रसायन भेजने के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मध्यप्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने की है।
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में हालांकि फिलहाल मध्यप्रदेश एसटीएस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन नांदेड़ जिले की पुलिस ने शनिवार को डॉक्टर की गिरफ्तारी का खुलासा किया है।
नांदेड के इतवारा पुलिस थाना अध्यक्ष प्रदीप ककाड़े ने शनिवार को मीडिया को बताया कि जांच के दौरान मध्यप्रदेश एटीएस ने पाया कि नांदेड जिले के धानेगांव इलाके के डॉक्टर सैयद अब्दुल रहमान खान(35) ने यह संदिग्ध लिफाफे सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भेजे हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश एटीएस ने रहमान खान को गुरुवार को हिरासत में ले लिया था। वह पिछले तीन महीनों से पुलिस की रडार पर था क्योंकि उसने पहले भी कुछ सरकारी अधिकारियों को पत्र लिखे थे। इन पत्रों में उसने दावा किया था कि उसके मां और भाई के आतंकवादियों से संपर्क हैं और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐसे पत्र लिखने के लिए रहमान को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें किसी ने कुछ लिफाफे भेजे हैं, जिसमें जहरीला रसायनिक पदार्थ है। पुलिस ने ठाकुर के आवास से तीन चार लिफाफे बरामद किए थे, जिनमें उर्दू में लिखे पत्र भी थे।
Previous Post

धुलिया: उधारी मांगनी पड़ी महंगी एक को जिंदा जलाया, 3 को पुलिस हिरासत

Next Post

शिरपुर : बहू ने अपनी सास को दी मुखाग्नि

Next Post
शिरपुर : बहू ने अपनी सास को दी मुखाग्नि

शिरपुर : बहू ने अपनी सास को दी मुखाग्नि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.