पुणे (तेज समाचार प्रतिनिधि). पुणे मंडल के सभी स्टेशनों डिपो तथा विभिन्न कार्यालयो में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । मुख्य समारोह पुणे स्थित रेलवे इन्स्टिट्युट मैदान ,ताडीवाला रोड पर आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने ध्वजारोहण किया तथा रेल सुरक्षा बल, सिविल डिफेन्स , सेंट जॉन एंबुलेन्स ,स्काउट एन्ड गाईड दस्ते की संयुक्त परेड का निरीक्षण किया । इस अवसर पर डॉग स्कॉड द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गयी।
– सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा , सहर्ष बाजपेई सहित बड़ी संख्या में अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ तुशाबा शिंदे , मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी ने किया।
– बच्चों को मिठाई और उपहार
एक अन्य कार्यक्रम में महिला समाज सेवा संगठन द्वारा संचालित लिटल एंजल्स स्कूल में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया यहाँ पर भी अध्यक्षा एवं मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने ध्वजारोहण किया। बालवाडी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तूत किया गया । उन्होंने बच्चों को मिठाई तथा उपहार दिए। इसके अलावा महिला समाज सेवा संगठन द्वारा रेलवे अस्पताल में भी मरीजों को फल तथा उपहार भेंट किए गए।


