• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर की लता मंगेशकर और आशा भोसले की बचपन की तस्वीर

Tez Samachar by Tez Samachar
February 11, 2020
in Featured, मनोरंजन
0
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर की लता मंगेशकर और आशा भोसले की बचपन की तस्वीर

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर की लता मंगेशकर और आशा भोसले की बचपन की तस्वीर

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क ): अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लता मंगेशकर का एक ट्वीट पढ़ने के बाद मंगेशकर बहनों लता मंगेशकर एवं आशा भोसले की बचपन की तस्वीर शेयर की है। अमिताभ ने लिखा-‘लता जी  और  आशा जी  के बचपन का चित्र ! आज लता जी के Tweet में पढ़ा कैसे उन्होंने अपने गुरुओं को याद किया  और अचानक ये चित्र मुझे मिल गया ! telepathy !!
इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में लता मंगेशकर दो चोटी बनाये स्कर्ट टॉप में नजर आ रही हैं, वही आशा भोसले फ्रॉक पहने हुए दिखाई दे रही हैं। दरअसल यह तस्वीर अमिताभ ने लता मंगेशकर का एक ट्वीट पढ़ने के बाद शेयर किया, जिसमें लता ने लिखा-‘आज मेरे पिता समान कवि पंडित नरेंद्र शर्माजी और मेरे आध्यात्मिक गुरु जी पंडित जम्मू महाराज जी इन दोनों की पुण्यतिथि है। मैंने उनसे जीवन में बहुत कुछ सीखा है। मैं इन दोनों महान विभूतियों को कोटि कोटि प्रणाम करती हूंं!’
भारत की दो महान सुर साम्रज्ञी लता मंगेशकर और आशा भोसले की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। फैंस इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा-ग्रेट रेयर फोटो!’ 90 वर्षीय महान गायिका लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है। लता मंगेशकर को पिछले साल नवम्बर में तबियत खराब होने के कारण मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह लगभग एक महीने तक भर्ती थी। उन्हें निमोनिया हो गया था। घर आने के बाद लता ने डाॅक्टरों को धन्यवाद दिया था। वहीं अमिताभ बच्चन की इस साल चार फिल्में रिलीज होने वाली है।

Tags: lata mangeshkar childhood photos
Previous Post

कोरोनावायरस संक्रमित महिला ने दिया बच्ची को जन्म

Next Post

भाजपा ने कहा जनता का हुक्म सिर माथे पर, केजरीवाल को दी बधाई

Next Post
भाजपा ने कहा जनता का हुक्म सिर माथे पर, केजरीवाल को दी बधाई

भाजपा ने कहा जनता का हुक्म सिर माथे पर, केजरीवाल को दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.