• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे : शादी के एक माह बाद ही पत्नी ने मांगा तलाक

Tez Samachar by Tez Samachar
February 23, 2020
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
पुणे : शादी के एक माह बाद ही पत्नी ने मांगा तलाक
पुणे (तेज समाचार डेस्क)। शादी से पहले के प्रेम प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद शादी के माहभर बाद ही पत्नी ने तलाक मांग लिया। इससे चिढ़कर पति ने लॉज पर बुलाकर पत्नी पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे पिंपरी चिंचवड़ के दिघी इलाके में यह वारदात हुई। इसमें स्नेहा विशाल डोंगरे (26, निवासी मोशी, पुणे) गंभीर रूप से घायल हो गई। दिघी पुलिस ने इस मामले में विशाल अंकुश डोंगरे (30, निवासी भोसरी, पुणे) को गिरफ्तार कर लिया है।
– विशाल का शादी से पहले था अफेयर
दिघी पुलिस के मुताबिक, स्नेहा और विशाल माहभर पूर्व ही विवाहबद्ध हुए हैं। शादी से पहले विशाल का किसी के साथ अफेयर था, जिसके बारे में पता चलते ही स्नेहा उससे अलग रहने लगी। यही नहीं उसने विशाल से तलाक भी मांगा। इसी बात पर दोनों के बीच अनबन शुरू थी। विशाल ने तलाक के बारे में बातचीत के लिए स्नेहा को शनिवार की सुबह दिघी मैगजीन चौक स्थित एक लॉज पर बुलाया। यहां दोनों के बीच विशाल के अफेयर के बारे में चर्चा शुरू हुई,।जो विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर विशाल ने तेजधार चाकू निकाल कर स्नेहा के पेट, हाथ पर वार किए। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे तत्काल दिघी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसका बयान दर्ज करने के बाद विशाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
Tags: #husbandAttack on wifecrime newsDivorshindi newsmarriagePune Crime
Previous Post

धुलिया: सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से लग रहा जाम

Next Post

पुणे में भी मनसे का NRC अभियान

Next Post
पुणे में भी मनसे का NRC अभियान

पुणे में भी मनसे का NRC अभियान

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.