• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

भारत और अमेरिका का रिश्ता नए दौर में- प्रधानमंत्री मोदी

Tez Samachar by Tez Samachar
February 24, 2020
in Featured, देश
0
trump

भारत और अमेरिका का रिश्ता नए दौर में- प्रधानमंत्री मोदी

अहमदाबाद (तेज़ समाचार डेस्क ): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप आज दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच हैं। उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने नमस्ते ट्रंप, नमस्ते ट्रंप, नमस्ते ट्रंप कहकर अपने भाषण का प्रारंभ किया । इसके बाद स्टेडियम में मौजूद जनसैलाब से इंडिया यूएस फ्रेंडशिप के साथ लॉन्ग लिव का नारा लगवाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका का रिश्ता नए दौर में पहुंच गया है। आज मोटेरा स्टेडियम में एक नया इतिहास रच रहा है। आज हम इतिहास में दोहराते हुए भी देख रहे हैं।
पांच महीने पहले मैंने अपनी अमेरिकी यात्रा की शुरुआत ह्यूस्टन में हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम से की थी और आज मेरे दोस्त प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप अपनी ऐतिहासिक भारत यात्रा का आरंभ अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप से कर रहे हैं।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इतनी लंबी यात्रा के बाद भी सीधे साबरमती आश्रम गए और फिर यहां मोटेरा स्टेडियम में हैं। दुनिया की सबसे बड़ी डिमॉक्रसी में आपका हृदय से बहुत-बहुत स्वागत है।
भारत-अमेरिका का रिश्ता नए दौर में है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रेजिडेंट ट्रंप! आप जिस धरती पर हैं, वहां 5 हजार साल पुराना धौलाविरा रहा है और उतना ही पुराना सी पोर्ट लोथल भी रहा है। आप उस साबरमती के तट पर हैं जिसका भारत की आजादी में अहम स्थान रहा है। एक लैंड ऑफ दी फ्री है तो दूसरा पूरे विश्व को एक परिवार मानता है। एक को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर गर्व है तो दूसरे को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का गौरव है। इवांका दो साल पहले भारत आईं थीं। तब आपने कहा था कि मैं दोबारा भारत आना चाहूंगी। आप यहां फिर से आई हैं। बहुत खुशी की बात है।
Tags: \r\n# News in hindi#India#usahmedabad newsahmedabad news in hindibreaking news in hindidonald Trumpdonald trump visit indiahindi newsnamaste trumpprime minister narendra modireal time newsterrorists ideologyus president donald trumpनमस्ते ट्रंप
Previous Post

आजाद भारत का दौरा करने वाले सातवें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प

Next Post

धुलिया : सिविल सर्जन सांगले की कार से टकरा कर दो लोग गंभीर घायल

Next Post
धुलिया : सिविल सर्जन सांगले की कार से टकरा कर दो लोग गंभीर घायल

धुलिया : सिविल सर्जन सांगले की कार से टकरा कर दो लोग गंभीर घायल

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.