• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

क्विज प्रतियोगिता में सोलापुर रेल मंडल के पंकज कुमार प्रथम

Tez Samachar by Tez Samachar
February 28, 2020
in पुणे, प्रदेश
0
पुणे (तेज समाचार डेस्क). पुणे रेल मंडल कार्यालय में मध्य रेल के अंतर मंडलीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मध्य रेल के पांच मंडलों से चुने गए कर्मचारियों ने भाग लिया. इसमें सोलापुर मंडल के पंकज कुमार ने प्रथम पुरस्कार जबकि नागपुर मंडल के रामनिवास को द्वितीय एवं भुसावल मंडल के श्री हंसराज सैन्दाणे ने तीसरा पुरस्कार जीता. अब ये तीनों पुरस्कार विजेता बेंगलुरु में आगामी 5 मार्च को होनेवाली इंटर रेलवे क्विज प्रतियोगिता में मध्य रेल का प्रतिनिधित्व करेंगे.
– खेल, मनोरंजन, राजनीति पर प्रश्न
प्रतियोगिता में देश की स्वतंत्रता पूर्व एवं उसके बाद भारतीय रेल के विकास क्रम की सामान्य जानकारी सहित खेल, मनोरंजन और राजनीतिक तथा समसामयिक विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए. मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुई इस प्रतियोगिता में मध्य रेल की मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमती मंजुला सक्सेना, अपर मंडल रेल प्रबंधक सहर्ष बाजपेयी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे सहित मंडल के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. प्रश्नमंच प्रतियोगिता का संयोजन मंडल कार्मिक अधिकारी यू. सी बोडके ने किया. उमंग एवं उत्साह से भरे वातावरण में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में उपस्थित अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने प्रतिभागियों का प्रोत्साहन किया.
Previous Post

पुणे-नागपुर के बीच सुपरफास्ट होली विशेष गाड़ियां

Next Post

जिन्दगी : संवेदना से उभरी वेदना

Next Post
जिन्दगी : संवेदना से उभरी वेदना

जिन्दगी : संवेदना से उभरी वेदना

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.