• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे : सिंहगढ़, डेक्कन, प्रगति एक्सप्रेस ट्रेनों की समयसारिणी बदलने की मांग

Tez Samachar by Tez Samachar
March 6, 2020
in पुणे, प्रदेश
0
पुणे : सिंहगढ़, डेक्कन, प्रगति एक्सप्रेस ट्रेनों की समयसारिणी बदलने की मांग
पुणे (तेज समाचार डेस्क). पांच दिनी कार्य सप्ताह की घोषणा के साथ सरकारी कर्मचारियों के कामकाज का समय भी बदल दिया गया है.पुणे से कई सरकारी कर्मचारी मुंबई नौकरी के लिए जाते हैं.इसके लिए वे रोजाना सिंहगड एक्सप्रेस, डेक्कन क्वीन और प्रगति एक्स्प्रेस ट्रेनों से सफर करते हैं.अब जब सरकारी कर्मचारियों के कामकाज का समय बदल दिया गया है तब इन ट्रेनों की समयसारिणी में भी जरूरी बदलाव करना चाहिए.इस ओर ध्यानाकर्षित करते हुए पुणे के शिरूर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे ने मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष  गोयल से दरकार लगाई है.
पुणे व पिंपरी चिंचवड रेलवे प्रवासी संगठनों ने सांसद डॉ. कोल्हे से मिलकर सिंहगड एक्सप्रेस, डेक्कन क्वीन और प्रगति एक्स्प्रेस ट्रेनों की समयसारिणी बदलने की मांग की है.उन्हें सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि, महाराष्ट्र सरकार ने हालिया सरकारी, अर्ध सरकारी कर्मचारियों के कार्यालयीन कामकाज के लिए पांच दिनी कार्य सप्ताह की घोषणा की है.इसके लिए उनके कामकाज का समय भी बदलकर सुबह 9.45 से शाम 6.15 तय किया गया है.पुणे से मुंबई रोजाना सिंहगढ़ म एक्सप्रेस, डेक्कन क्वीन और प्रगति एक्स्प्रेस ट्रेनों  से सफर करते हैं.बदले हुए समय के अनुसार इन ट्रेनों की समयसारिणी असुविधा जनक साबित हो रही है और पुणे में रहनेवाले सरकारी कर्मचारी समय पर मुंबई अपने दफ्तर नहीं पहुंच पा रहे हैं.सांसद डॉ. कोल्हे ने संसद अधिवेशन के दूसरे ही दिन रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर उक्त ट्रेनों की समयसारिणी बदलने की मांग की.इस पर गोयल ने मुंबई उपनगरीय ट्रेनों की समयसारिणी देखकर सकारात्मक फैसले का भरोसा दिलाया.
Tags: Decen ExpressManoj JhanvarMilind deuskarPragati ExpressPune Railway divisionRailway Time TableSinghgarh Express
Previous Post

पुणे : डेढ़ लाख से ज्यादा रेल यात्री बिना टिकट पकडे गए

Next Post

पुणे : महिला रेल कर्मियों ने सफलतापूर्वक किया अनुरक्षण कार्य

Next Post
पुणे : महिला रेल कर्मियों ने सफलतापूर्वक किया अनुरक्षण कार्य

पुणे : महिला रेल कर्मियों ने सफलतापूर्वक किया अनुरक्षण कार्य

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.