• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

कोरोना : 169 में से 129 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव

Tez Samachar by Tez Samachar
March 26, 2020
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
कोरोना : 169 में से 129 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क). संक्रमण रोकने की उपाययोजनाओं की प्रभावी अमलबाजी के जरिये पिंपरी चिंचवड़ शहर में लगातार छठे दिन कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। गुरुवार को 27 संदिग्ध मरीजों की लार के नमूने जांच के लिए एनआईवी में भेजे गए हैं। आज तक कुल 169 मरीजों की लार के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें से 129 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। शहर में अब तक मिले सभी 12 पॉजिटिव मरीजों की तबीयत स्थिर है। उनका वाईसीएम और भोसरी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।
– अभी तक 4 लाख 47 हजार 369 लोगों की जांच
कोरोना का प्रादुर्भाव रोकने के लिए पिंपरी चिंचवड मनपा द्वारा गठित 244 कर्मचारियों की क्षेत्रीय सर्वेक्षण टीम ने आज तक कुल चार लाख 47 हजार 369 लोगों की जांच की। इनमें से 1306 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इन लोगों को घरों से बाहर निकलने से मनाही की गई है। अगर ऐसा कोई व्यक्ति बाहर पाया गया तो उसकी जानकारी मनपा की सारथी हेल्पलाइन 8888006666 पर संपर्क करने की अपील महापौर ऊषा ढोरे और सभागृह नेता नामदेव ढाके ने की है। अगर कोई होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करता पाया गया तो उन्हें क्वारंटाइन की व्यवस्था की गई जगहों पर भेजा जायेगा साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, जिसमें छह माह सजा का प्रावधान है, भी की जाएगी, यह चेतावनी भी उन्होंने दी है।
– हेल्पलाइन नंबर
कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए 21 दिन तक लॉक डाउन घोषित किया गया है, इसका कड़ाई से पालन करें। अत्यावश्यक कामों के बगैर घरों से बाहर न निकलें। फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें। कोरोना संक्रमित देशों से आये नागरिक 14 दिन तक घरों में ही अलग रहें। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मनपा की सारथी हेल्पलाइन 8888006666 और व्हाट्सएप नँबर 9922501450 पर संपर्क करें, यह अपील भी उन्होंने की है।
मदद की अपील
लॉकडाऊन की पृष्ठभूमि पर लोगों को असुविधा न हो इसके लिए मनपा द्वारा किये जा रहे उपाययोजनाओं का ब्यौरा आज एक बैठक में लिया गया। शहर की कई संवेदनशील संस्था, संगठन, व्यक्तियों ने मदद करने की इच्छा प्रकट की है। ऐसे जो लोग मदद करना चाहते हैं वे अनाज व अन्य खाद्य पदार्थ एवं खाना पकाने के लिए जरूरी तेल, मसाले आदि के पैकेट तैयार कर भोसरी इंद्रायणी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर क्रीड़ा संकुल के बैडमिंटन हॉल में पहुंचाएं। उसके लेकिन मनपा की सारथी हेल्पलाइन 8888006666 पर संपर्क करें, यह अपील भी महापौर ने की है। इस ब्यौरा बैठक में सभागृह नेता नामदेव ढाके, उपमहापौर तुषार हिंगे, आयुक्त श्रावण हर्डीकर, स्थायी समिति के पूर्व सभापति विलास मडेगिरी, अतिरिक्त आयुक्त संतोष पाटिल, अतिरिक्त आयुक्त अजित पवार, नगरसेवक अभिषेक बारणे उपस्थित थे।
Tags: Bharati Hospital Punecorona virusHelpline numberhospitalquarantine
Previous Post

लॉक डाउन के दौरान घर-घर सब्जी पहुंचाने की व्यवस्था

Next Post

पिंपरी चिंचवड़ और पुणे में कोरोना नया मरीज नहीं

Next Post
पुणे में बढ़ता जा रहा कोरोना का प्रकोप, 2 और मरीज मिलने से कुल संख्या 19 हुई

पिंपरी चिंचवड़ और पुणे में कोरोना नया मरीज नहीं

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.