• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

औरंगाबाद : भाजपा ने प्रत्येक विभाग में शुरू किए सेवा केन्द्र

Tez Samachar by Tez Samachar
March 28, 2020
in Featured, प्रदेश
0
औरंगाबाद : भाजपा ने प्रत्येक विभाग में शुरू किए सेवा केन्द्र
औरंगाबाद (तेज समाचार डेस्क). कोरोना वायरस की दहशत के दरमियान इस बीमारी के संदिग्ध मरीजों तथा इन दिनों जारी लॉक डाउन में गरीबों, मजदूरों तथा कामगारों को तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं मुहैय्या कराकर राहत देने के लिए भाजपा के शहर व जिला ईकाई की ओर से शहर के 115 वार्डों के लिए 9 प्रभाग स्तर पर  पर सेवा केन्द्र गठित किए गए है. प्रभाग स्तर पर गठित सेवा केन्द्र से 12 से 15 वार्डों में जरुरत मंदों को  जरुरी सेवाएं दी जाएगी. एक सेवा केन्द्र में एक प्रमुख तथा दो मददनीस सेवा के लिए 24 घंटे कार्यरत रहेेंगे. यह जानकारी भाजपा के  शहराध्यक्ष संजय केणेकर ने दी.
– सभी लोग अपने स्तर पर कर रहे मदद कार्य
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से बचाने के लिए सरकार व विरोधी दले अपने-अपने स्तर पर  नागरिकों को विविध सुविधाएं  मुहैय्या करा रहे है. केन्द्र  व राज्य सरकार ने कोरोना के प्रादूर्भाव को रोकने के लिए इन दिनों कफ्र्यू लगाया है. इस दरमियान शहर के नागरिकों में इस बीमारी को लेकर कई शंकाएं है. विशेषकर, गरीब व मजदूर लोगों को प्रतिदिन अपने पेट पालने के लिए कई मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है. सोशल मीडिय़ा के माध्यम से कोरोना को लेकर अलग-अलग अफवाहों का बाजार गर्म है. भाजपा के स्थानीय सांसद डॉ. भागवत कराड, विधायक अतुल सावे, प्रदेश प्रवक्ता शिरीष बोरालकर, पूर्व महापौर भगवान घडामोडे  आम नागरिकों से जुड़कर कोरोना बीमारी तथा अफवाहों को लेकर लोगों में जागरुकता लाने का काम कर रहे है.
– स्वास्थ्य सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही
9 प्रभागों में स्थापित किए सेवा केन्द्र में कार्यरत भाजपा कार्यकर्ता विकलांग, दृष्टिहिन, कामगार, डरे हुए नागरिकों को राहत देने के साथ ही गरीबों को  फूड पाकिट वितरण का कार्य शुरु किया गया है. खासकर, जो लोग बुखार, खांसी  से पीडि़त हैं, उन्हें तत्काल स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करायी जा रही है. इमरजन्सी खून की आपूर्ति करना, वृध्द, विकलांग, असंगठित क्षेत्र के कामगार व निराधारों को जरुरी सेवाओं की आपूर्ति करना, बाहर से आए व्यक्ति, होस्टल में रहनेवाली महिलाएं, पुरुष, छात्रों को जरुरी सेवाएं, इमरजेन्सी लोकल वाहन सुविधा की आपूर्ति, जरुरी खाद्य व पानी सेवा, अंतिम संस्कार के लिए कुछ अड़चने न आए इसको लेकर सेवा, पुलिस व प्रशासन की मदद उपलब्ध कराना, कोरोना का प्रसार रोकने हेतु  जनजागृति व मार्गदर्शन करना आदि सेवाएं नि:शुल्क दी जा रही है. संजय केणेकर ने बताया कि आज की इस संंकट की घडी में  शहर वासियों ने प्रशासन का साथ देकर भाजपा द्वारा शुरु किए गए सेवा केन्द्रों का लाभ उठाने का आवाहान किया.
Tags: Aurangabad BJPcorona virusSanjay Kenekar
Previous Post

चक्रव्यूह : मचा कोहराम… || जय श्रीराम ||

Next Post

जिन्दगी : “शून्य”

Next Post
जिन्दगी : अर्जुन की व्यथा

जिन्दगी : "शून्य"

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.