• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

महाराष्ट्र के 1400 लोग तब्लिगी जमात में हुए थे शामिल, 1300 खोजे गए: राजेश टोपे

Tez Samachar by Tez Samachar
April 2, 2020
in Featured, मुंबई
0
महाराष्ट्र के 1400 लोग तब्लिगी जमात में हुए थे शामिल, 1300 खोजे गए: राजेश टोपे

महाराष्ट्र के 1400 लोग तब्लिगी जमात में हुए थे शामिल, 1300 खोजे गए: राजेश टोपे

मुंबई (तेज समाचार डेस्क): महाराष्ट्र के  स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस बात की पुष्टि की है कि दिल्ली के निजामुद्दीन तबलीगी जमात मरकज में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र से 1400 लोग गए थे। इनमें से 1300 लोगों को खोजकर क्वारंटाइन किया गया गया है जबकि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री से राज्य की बकाया रकम 16 हजार करोड़ रुपये शीघ्र रिलीज करने की मांग की है। राज्य में लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों के रखरखाव के लिए यह रकम आवश्यक है।
प्रधानमंत्री ने गुरुवार को हर राज्य के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा की है। इस चर्चा के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की सूचना के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना की रोकथाम की व्यवस्था पहले से ही की गई है। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तलाश, उनकी टेस्टिंग, उनके उपचार की व्यवस्था की गई है।लॉकडाउन के खत्म होने के बाद भी इस व्यवस्था को राज्य में पूर्ववत रखा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र में इस समय 146 क्षेत्रों को हाईरिस्क जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों को पूरी तरह लॉकडाउन किया गया है और हर तरह की सुविधाएं इन क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही है। इसी प्रकार महाराष्ट्र में सवा तीन लाख माईग्रेंट मजदूरों के लिए दोनों समय का भोजन, नाश्ता व दवा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। राज्य सरकार राशन, सब्जी आदि की दुकानों पर होने वाली भीड़ को रोकने के लिए इन दुकानों को एक दिन का अंतर रखते हुए खोले जाने पर भी विचार कर रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों को राष्ट्रहित व राष्ट्र का जनहित देखते हुए सामाजिक दूरी का कठोरता से पालन करना आवश्यक है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोग अगर अपने घर में रहकर सरकारी निर्देशों का पालन करते हैं तो यह कोरोना से जीरो बजट की लड़ाई होगी और हम कोरोना पर अवश्य विजय हासिल कर लेंगे।
Tags: 1300 were found1400 peoplemaharashtraRajesh TopeTablighi Jamaat
Previous Post

इंदौर: कोरोना संक्रमित भागा, दिया 12 लोगों को कोविड-19 का संक्रमण

Next Post

औरंगाबाद में मिले कोरोना संक्रमित 2 मरीज

Next Post
औरंगाबाद में मिले कोरोना संक्रमित 2 मरीज

औरंगाबाद में मिले कोरोना संक्रमित 2 मरीज

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.