• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

कोविड-19 को फैलने से रोकेगा नासिका जेल, IIT BOMBAY ने ईजाद की दवा

Tez Samachar by Tez Samachar
April 8, 2020
in Featured, मुंबई
0
कोविड-19 को फैलने से रोकेगा नासिका जेल, IIT BOMBAY ने ईजाद की दवा

कोविड-19 को फैलने से रोकेगा नासिका जेल, IIT BOMBAY ने ईजाद की दवा

मुंबई (तेज समाचार डेस्क): कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए आईआईटी, बॉम्बे ने ऐसा जेल बनाने की तकनीक विकसित की है जिसे नाक पर लगाकर कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। आईआईटी, बॉम्बे के बायो साइंस और बायो इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तैयार किए गए इस जेल को विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार ने मंजूरी दी है। इसके लिए केन्द्र सरकार से टीम को फंडिंग की जाएगी। आईआईटी बॉम्बे के मुताबिक यह एक ऐसा जेल होगा जिसे नाक पर लगाया जा सकता है।
आईआईटी, बॉम्बे की टीम का मानना है कि अधिकांश वायरस व कीटाणु नाक से ही प्रवेश करते हैं। इस जेल को नाक पर लगाने से वायरस निष्क्रिय हो जाएगा। इस तरीके से न केवल स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा होगी, बल्कि कोविड-19 के सामुदायिक फैलाव में भी कमी आ सकती है। चूंकि वायरस फेफड़ों में तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए वायरस को फेफड़ों तक जाने से रोकना ही इस जेल का काम है। ऐसा दावा है कि कोरोना वायरस जेल के संपर्क में आने के बाद निष्क्रिय हो जाएगा।
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सचिव प्रो. आशुतोष शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ पहली पंक्ति में रहकर लड़ाई में जुटे स्वास्थ्य कर्मी और अन्य लोगों को यह जेल संक्रमण से 200 प्रतिशत तक सुरक्षा देगा। नाक के जेल को अन्य सुरक्षात्मक उपायों के साथ मिलाकर विकसित किया जाएगा। इस जेल को विकसित करने में तकरीबन 9 महीने लगेंगे।
Previous Post

पिंपलनेर: धाड़ने-नवडने मोड़ पर 3 वाहनों की टक्कर 2 की मृत्यु 1 घयाल

Next Post

60 वर्षीय देवकी देवी ने अपनी जमा पूंजी के 10 लाख रुपये दिए पीएम केयर फंड में

Next Post
60 वर्षीय देवकी देवी ने अपनी जमा पूंजी के 10 लाख रुपये दिए पीएम केयर फंड में

60 वर्षीय देवकी देवी ने अपनी जमा पूंजी के 10 लाख रुपये दिए पीएम केयर फंड में

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.