• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

रेलवे कर्मचारियों ने श्मशान भूमि कर्मचारियों को बांटे मास्क-सैनिटाइजर

Tez Samachar by Tez Samachar
April 19, 2020
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
रेलवे कर्मचारियों ने श्मशान भूमि कर्मचारियों को बांटे मास्क-सैनिटाइजर
पुणे (तेज समाचार डेस्क). कोविड-19 वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु व्यक्तिगत  सुरक्षा साधन मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, हेंड ग्लव्स का नियमित प्रयोग अत्यावश्यक हो गया है. शासन – प्रशासन द्वारा भी समय – समय पर नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए सजग किया जा रहा है.
पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि श्मशानभूमि में कार्यरत कर्मचारियों की सेवाएं समाज के लिए महत्त्वपूर्ण हैं. पुणे रेल मंडल के कर्मचारियों द्वारा पुणे शहर के येरवडा, सदाशिव पेठ आदि श्मशानभूमियों मे कार्यरत कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लव्स का वितरण किया गया. वितरित किए गए ये मास्क पुणे मंडल के कर्मचारियों तथा उनके परिवार वालों द्वारा इन- हाउस तैयार किए गए हैं.
सैनिटाइजर भी पुणे के घोरपड़ी स्थित डीजल शेड में कर्मचारियों ने इन – हाउस बनाया है. कार्मिक विभाग एवं स्काउट गाइड्स की इस टीम के अनिल कदम, रमेश नायर और चेतन तिवारी आदि कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से एवं विशेष योगदान से ऐसे और जरूरतमंदों को उनके कार्यस्थल पर जाकर मास्क तथा सैनिटाइजर एवं ग्लव्स का वितरण लगातार जारी है. श्मशान भूमि के कर्मचारियों  द्वारा इसके लिए रेलवे की टीम का आभार प्रकट किया गया है .
Tags: #trending newsCorona Newshindi newsrailway newsTrading News
Previous Post

बस थोड़ा इंतजार और, NIV ने शुरू किया कोरोना दवा का ट्रायल

Next Post

जिन्दगी : ये मेरे पूज्य हैं कृष्ण

Next Post
जिन्दगी : ये मेरे पूज्य हैं कृष्ण

जिन्दगी : ये मेरे पूज्य हैं कृष्ण

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.