• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर में ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत, 13 घायल

Tez Samachar by Tez Samachar
May 10, 2020
in Featured, प्रदेश
0
मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर में ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत, 13 घायल

मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर में ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत, 13 घायल

नरसिंहपुर (तेज समाचार डेस्क): नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी क्षेत्र में शनिवार-रविवार देर रात आम से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में घायल हुए 13 मजदूरों का इलाज चल रहा है। ट्रक में 20 मजदूर सवार थे। यहां मौके पर क्रेन और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर किसी तरह अन्‍य की जान बचाई जा सकी है।
अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर के मुताबिक ट्रक में सवार कुल 20 मजदूर, जिसमें से 11 झांसी और 9 एटा के रहने वाले हैं। लॉकडाउन के चलते उत्‍तर प्रदेश के रहनेवाले ये सभी मजदूर ट्रक में सवार होकर हैदराबाद से अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के मुगवानी थाना क्षेत्र में श्रमिकों को लेकर जा रहा यह ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया और पलट गया, जिसमें सवार पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तेरह घायल हो गए हैं। उन्‍होंने बताया‍ कि घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह सहित पुलिस बल व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गये थे।
इस संबंध में मजदूरों के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर अनीता अग्रवाल ने बताया कि हादसे में जख्मी दो मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्‍हें जबलपुर के लिए रेफर किया गया है। वहीं अन्य की हालत स्थिर हैं। उन्होंने कहा कि एक मजदूर को 3 दिनों से खांसी, जुकाम और बुखार है। सभी की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं, जिनमें मृत भी शामिल हैं।
वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी का कहना है कि हैदराबाद से उत्तर प्रदेश जा रहा यह ट्रक कल रात नरसिंहपुर-नागपुर मार्ग पर पाठा गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर पलट गया था। दुर्घटना में पांच श्रमिकों की मृत्यु हो गई और तेरह श्रमिक घायल हो गए हैं। सभी घायल श्रमिकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक में 20 मजदूर सवार थे।
सीएम शिवराज ने दुख व्‍यक्‍त किया
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हुए इस ट्रक हादसे को लेकर श्रमिकों की मृत्यु पर सीएम शिवराज ने शोक जताते हुए सभी मृतक श्रमिकों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्‍यमंत्री सिंह ने सोशल मीडिया ट्विटर के माध्‍यम से ट्वीट करते हुए कहा कि ”नरसिंहपुर में ट्रक पलटने से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय काल कवलित और घायल होने के समाचार से अत्यंत दुखी हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!” इसके बाद एक दूसरे ट्वीट में उन्‍होंने लिखा कि ”घायलों के समुचित इलाज एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए मौके पर प्रशासन के उच्च अधिकारी उपस्थित हैं। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की करबद्ध प्रार्थना करता हूं।”
Previous Post

बेटे से मिलने जा रहे माता-पिता की सड़क हादसे में मौत

Next Post

जिन्दगी : हे कृष्ण कुछ तो बोलो

Next Post
जिन्दगी : हे कृष्ण कुछ तो बोलो

जिन्दगी : हे कृष्ण कुछ तो बोलो

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.