सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई से मजदूरों का ट्रक भरकर उत्तर प्रदेश के दिशा में प्रवासी मजदूरों को ले कर जा रहा था. सुबह के समय चालीस गाव रोड थाना क्षेत्र के आगरा मुंबई महामार्ग स्थित चालीसगांव चौराहे समीप प्याऊ पर पानी की प्यास बुझाने उत्तर भारतीयों का ट्रक आकर खड़ा हुआ. प्यासे मजदूरों ने पानी पिया.इसी बीच एक व्यक्ति ने एक मजदूर पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा दिया. आनन फानन में मामला चालीसगांव रोड पुलिस तक पहुंचा पुलिस ने तत्काल ट्रक के सभी मजदूरों को हिरासत में लेकर थाने ले आई. संदिग्ध दो मजदूरों की पुलिस ने खूब पिटाई की. स्थानीय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मामले का संज्ञान लेकर हस्तक्षेप किया. जब जाकर मजदूरों के ट्रक की रिहाई पुलिस ने की .इस दौरान पुलिस ने मजदूरों को काफी हताश किया था. इस तरह की आपबीती मजदूरों ने सुनाई.