• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की मदद में आई पुलिस, कहा- भोजन करके जाएं

Tez Samachar by Tez Samachar
May 16, 2020
in Featured, खानदेश समाचार, धुले
0
घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की मदद में आई  पुलिस, कहा- भोजन करके जाएं

घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की मदद में आई  पुलिस, कहा- भोजन करके जाएं

धुलिया (जुनेद शैख़ ): प्रवासी मजदूरों के लिए सोनगीर पुलिस बनी मसीहा. भूखे प्यासे मजदूरों के लिए कराई जा रही है भोजन पानी की व्यवस्था. देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच अपने घरों की तरफ वापस लौट रहे मजदूरों की मदद में सोनगीर पुलिस की एक पहल को काफी सराहा जा रहा है. दरअसल पुलिस ने प्रवासी मजदूरों के लिए सोनगीर थाना क्षेत्र के केशरानंद गार्डन  पर प्रवासी मजदूरों की भोजन पानी और विश्राम कराने की व्यवस्था की है.प्रतिदिन हजारों फ़ूड पैकेट पानी की बोतलें बिस्किट बांटे जा रहे हैं. पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित ने मौके पर उपस्थित होकर श्रमिकों को भोजन और फल फ्रूट वितरित किए हैं.
सोनगीर थाना प्रभारी अधिकारी प्रकाश पाटील ने बताया कि प्रवासी मजदूरों और अन्य राहगीरों के लिये जिले में कई जगहों पर भोजनशालाएं चलाई जा रही हैं . इन जगहों में सोनगीर में भोजन शाला की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों और समाजसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों की तरफ से संभाली जा रही है. जब तक प्रवासी मजदूरों का सिलसिला चलता रहेगा तब तक खाद्य सामग्री फल फ्रूट श्रमिकों को पहुंचाने का प्रयास पुलिस करती रहेंगी
प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जा रहीं इन भोजनशालाओं के बाहर पुलिस ने बैनर भी लगवाए हैं, जिन पर लिखा है- कृपया भोजन करके जाएं.
पुलिस अधिकारी प्रकाश पाटील ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए अलग-अलग जगहों पर पीने के पानी का भी इंतजाम किया गया है.
–
अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राजू भुजबल ने बताया कि महाराष्ट्र और गुजरात से पलायन करने वाले प्रवासी मजदूर खासकर धुलिया जिले से होते हुए अपने मूल निवास स्थानों की ओर जा रहे हैं. ऐसे में कई लोग अपने परिवार के साथ पैदल ही चल पड़े हैं. इन्हीं लोगों की मदद के लिए यह इंतजाम किए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों में उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के लोगों की तादाद सबसे ज्यादा है.
अपर पुलिस अधीक्षक भुजबल ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस को कड़ी भूमिका निभानी पड़ती है.जिस में कठोर होना पड़ता है. लेकिन पुलिस भी इंसान होती है .पैदल चलते मजदूरो की ऐसी हालत हम से भी नही देखी जाती .इसे देखते हुवे सोनगीर पुलिस स्टेशन का ये अन्नदान का काम तारीफ के काबिल है”
Previous Post

मजदूरों को लेकर पुणे निकला टेम्पो मध्यप्रदेश में हुआ हादसे का शिकार

Next Post

चक्रव्यूह : अकाल-पीड़ित गांव में 20 लाख का ‘जादूगर’…!

Next Post
चक्रव्यूह : अकाल-पीड़ित गांव में  20 लाख का ‘जादूगर’…!

चक्रव्यूह : अकाल-पीड़ित गांव में 20 लाख का 'जादूगर'...!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.