• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

बिजासन घाट में सड़क दुर्घटना में एक परिवार के 4 लोगों की मौत

Tez Samachar by Tez Samachar
May 17, 2020
in Featured, खानदेश समाचार, प्रदेश
0
बिजासन घाट में सड़क दुर्घटना में एक परिवार के 4 लोगों की मौत

बिजासन घाट में सड़क दुर्घटना में एक परिवार के 4 लोगों की मौत

सेंधवा (तेज समाचार प्रतिनिधी ):  मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर बिजासन घाट में हुई दुर्घटना में एक परिवार के 4 लोगों की मौत। बिजासन घाट पर रविवार सुबह 8.15 बजे बड़ा हादसा हुआ। अलसी तेल से भरा टैंकर हाईवे पर रॉन्ग साइड जाकर बाइक पर पलट गया। इससे बाइक सवार महिला, पुरुष और 2 बालिकाओं की दबने से मौत हो गई। जबकि, 2 छोटी बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे में टैंकर चालक और क्लीनर भी घायल हुए हैं। पुलिस ने जैसे-तैसे दबी हुई दो बच्चियों, चालक और क्लीनर को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, 4 शवों को एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। एसडीओपो तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया सुबह 8.15 बजे इंदौर की ओर से महाराष्ट्र जा रहा टैंकर (आरजे-11-जीए-7727) अनियंत्रित हो गया और रॉन्ग साइड में बाइक से जा रहे 4 बच्चे और महिला पुरुष के ऊपर पलट गया।
सूचना मिलने पर टैंकर के नीचे दबी दो बालिकाओं को निकाला गया। उनकी सांसें चलने पर  पुलिस वाहन से अस्पताल भेजा गया। वहीं, अंदर दबे हुए महिला, पुरुष और 2 बच्चियों के शवों को निकाला गया। शवों को हाईवे एम्बुलेंस से पीएम के लिए भेजा गया। मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, घायल बच्चियों का सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायल बच्चियों में एक बच्ची 6 साल और एक 6 माह की है।
Tags: Bijasan accident
Previous Post

जिन्दगी : गुरु ,नचिकेता और अर्जुन

Next Post

तालाबंदी मे भी जनता कर्फ्यू की दरकार : जलगांव जिला पुरी तरह ठप

Next Post
तालाबंदी मे भी जनता कर्फ्यू की दरकार : जलगांव जिला पुरी तरह ठप

तालाबंदी मे भी जनता कर्फ्यू की दरकार : जलगांव जिला पुरी तरह ठप

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.